संयुक्त भारतीय धर्म संसद की केंद्रीय समिति में लिए गए रामचरण दास महाराज

  
Last Updated:  October 31, 2020 " 03:51 pm"

इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित हंसदास मठ के महामंडलेश्वर महंत श्री रामचरणदास महाराज को संयुक्त भारतीय धर्म संसद की केंद्रीय महासमिति ने अपने केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल में सदस्य मनोनीत किया है।
मठ के पं. पवन शर्मा ने बताया कि संयुक्त भारतीय धर्म संसद का गठन हिंदू, जैन, सिख आदि भारतीय धर्म एवं संप्रदायों के बीच समरसता तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए किया गया है जिसमें देशभर के 541 सदस्य केंद्रीय महासमिति में मनोनीत किए गए हैं। संसद के राष्ट्रीय संयोजक जयपुर के अरूण मालू ने हंसदास मठ के महामंडलेश्वर एवं इंदौर खालसा के महंत श्री रामचरणदास महाराज को केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल में सदस्य मनोनीत किया है। इसमें अयोध्या सिद्धपीठ के स्वामी करपात्री महाराज, द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर के महंत अश्विन भाई पुरोहित, जयपुर के सरस निकुंज के शुक्र संप्रदाय के आचार्य अलबेली श्री माधुरीशरण महाराज, प्रयागराज के अक्षयवट पातालपुरी मंदिर के महंत रवींद्रनाथ योगेश्वर, नासिक के लक्ष्मणरेखा मंदिर पंचवटी के महंत श्रीकांताचार्य महाराज, मगरवाड़ा गुजरात के मणिभद्र मंदिर के जैनाचार्य विजययति महाराज, मुजफ्फरपुर बिहार के गरीबनाथ मंदिर के महंत विनय पाठक, कटरा जम्मू-कश्मीर के चैतन्य स्वामी, दिल्ली स्थित मरघट बालाजी मंदिर के महंत वरूण शर्मा एवं अरूणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड के महंत परशुराम बाबा भी केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल में मनोनीत किए गए हैं। यह पहला मौका है जब इंदौर के महंत एवं महामंडलेश्वर को इस महत्वपूर्ण संगठन में केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल में मनोनीत किया गया है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *