इंदौर : सोमवार को मालवा मिल क्षेत्र स्थित नीलकमल टॉकीज परिसर में आयोजित गोवर्धन पूजा में भाग लेने पहुंचे पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सीएम कमलनाथ की तुलना प्रभु श्रीराम से की। यही नहीं उन्होंने विपक्ष की तुलना असुरों से कर दी।
राम की तरह कमलनाथ ने कांग्रेस का वनवास खत्म किया।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि भगवान राम 14 साल का वनवास काटकर और रावण का विनाश कर अयोध्या लौटे थे। अयोध्या वासियों ने घर- घर दिये जलाकर प्रभु श्रीराम का स्वागत किया था। उसी तर्ज पर सीएम कमलनाथ ने असुरों को हराकर कांग्रेस का 15 साल का वनवास खत्म किया और अयोध्या रूपी मप्र में कांग्रेस की सरकार बनाई। उन्होंने आगे कहा कि मप्र के नवनिर्माण और विकास में हम सभी भागीदार बनें यही संकल्प लेने का आज समय है।
बहरहाल, सीएम कमलनाथ के करीबी होने के नाते मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का उनकी तारीफ में कसीदे गढ़ना तो जायज है पर भगवान श्रीराम से उनकी तुलना करना उचित नहीं कहा जा सकता।
Related Posts
April 18, 2021 हाईकोर्ट वकील मनीष यादव के पिता, मां और बहन को कोरोना ने छीना
कीर्ति राणा, इंदौर : जो लोग कोरोना संक्रमण की गंभीरता को अब भी नहीं समझ पा रहे हैं वे […]
April 5, 2023 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
3 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद।
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर एवं थाना चंदन नगर […]
September 21, 2020 टेंट हाउस संचालकों की मांग, मांगलिक आयोजनों में 5 सौ से 1 हजार लोगों की दी जाए अनुमति इंदौर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बावजूद शासन- प्रशासन ने नियम- शर्तों के साथ सीमित […]
November 8, 2019 चाकू से प्राणघातक हमला करनेवाले आरोपी को 7 साल का सश्रम कारावास इंदौर : चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास करनेवाले आरोपी को 21वे अपर सत्र न्यायाधीश की […]
July 30, 2020 नई शिक्षा नीति को हरी झंडी, , 9 वी से 12 वी तक होगा सेमेस्टर सिस्टम नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट ने नई शिक्षा नीति (New Education Policy 2020) को हरी झंडी […]
April 1, 2021 नहीं बढ़ेगा लॉक डाउन का समय, रँगपंचमी पर भी गेर सहित सार्वजनिक आयोजनों पर रहेगा बैन- सिलावट
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा है कि इंदौर में समाज के हर वर्ग की […]
May 7, 2023 पाकिस्तान में शरण लिए बैठे आतंकी की गोली मारकर हत्या
बाइक सवारों ने सोसायटी में घुसकर मारीं गोलियां।
लाहौर में 33 साल से रह रहा था आतंकी […]