सतवास : जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में सतवास के चैंपियन इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का औपचारिक आगाज प्राचार्य धीरज चतुर्वेदी ने राधाकृष्ण के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके बाद कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के बच्चों ने राधा कृष्ण की वेशभूषा में मनोरम प्रस्तुति दी।इसके बाद कक्षा 9th और 10th के बच्चों ने ‘मटकी फोड़’ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कक्षा 3 री और 4 थी के बच्चों ने ‘चित्रकला’ प्रतियोगिता में भाग लिया, वहीं कक्षा 5 वी से लेकर 8 वी तक के बच्चों ने ‘हस्तलेखन’ स्पर्धा में अपनी भागीदारी निभाईं। इस तारतम्य में कक्षा 9 और 10 के बच्चों ने प्रभु श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित रोचक प्रसंग, संवाद व भजन सुनाए। कार्यक्रम के अंत में गोविंदा बने चैंप्स ने ‘दही-हांडी’ कार्यक्रम में भाग लेते हुए ऊँचाई पर रस्सी से बँधी हांडी को फोड़ा। जब यह रस्म अदायगी हो रही थी, तब दर्शक दीर्घा में बैठे बच्चों ने “आलकी की पालकी… जय कन्हैया लाल की।” का जोरदार उद्घोष किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 10 वी की छात्राएँ- माही मीणा और अवधि मीणा ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
(योगेश जाणी, वरिष्ठ पत्रकार)
Related Posts
May 11, 2024 नाथ मंदिर परिसर में दीप स्तंभ का अनावरण
श्री माधव नाथ दीपप्रकाश ग्रंथ का भी किया गया विमोचन।
संत परंपरा में अग्रणी रहा है […]
March 1, 2022 स्टार्टअप्स को निःशुल्क सलाह प्रदान करेगा कम्पनी सेक्रेटरीज एसोसिएशन
इंदौर : कंपनी सेक्रेटरीज एसोसिएशन ने सांसद शंकर लालवानी से मुलाकात कर स्टार्टअप्स को […]
March 16, 2021 डीआईजी ने रहवासी संघों के साथ की बैठक, सुरक्षा को लेकर दिए कई सुझाव और निर्देश
इंदौर : शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर मनीष […]
January 15, 2023 महापौर के मित्र संक्रांति महोत्सव में लाखों लोगों ने की शिरकत
कैलाश विजयवर्गीय सहित कई राजनेताओं ने उठाया पारम्परिक खेलों का आनंद।
रंग बिरंगी […]
June 26, 2023 सप्ताह में छह दिन चलेगी इंदौर – भोपाल वंदे भारत ट्रेन
प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को भोपाल में दिखाएंगे हरी झंडी।
28 जून से होगा ट्रेन का […]
February 23, 2022 घर में घुसकर लाखों के जेवरात चुराने वाला आरोपी और खरीददार ज्वेलर गिरफ्तार
इंदौर : घर में घुसकर लाखों के स्वर्ण आभूषण की चोरी करने वाला बदमाश, छत्रीपुरा पुलिस की […]
December 8, 2020 बीजेपी जिला ग्रामीण के 15 मण्डलों के वर्ग प्रशिक्षण की जिम्मेदारी मौर्य और चौधरी को
इंदौर : बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि प्रदेश संगठन के अनुसार तय सभी […]