इंदौर : इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र की हरिजन कॉलोनी में मंगलवार- बुधवार रात दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद जमकर पथराव हो गया जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए।पथराव में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए ।
सूचना मिलते ही 8 थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी पश्चिम, एएसपी सहित तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
पुलिस ने पथराव कर रहे दोनों पक्षों के लोगों को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा और हालात पर काबू पा लिया। फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और शांति बनी हुई है।
एक दिन पहले भी हुआ था विवाद।
बताया जाता है कि 1 दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। हालांकि उससमय पुलिस ने सख्ती नहीं दिखाई। इसी के चलते पुलिस अभिरक्षा से छूटने के बाद आरोपी ने समर्थकों के साथ दूसरे पक्ष पर जमकर पत्थरबाजी की, जवाब में दूसरी तरफ से भी पत्थरबाजी होने लगी।
एएसपी प्रशांत चौबे का कहना है कि आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
February 28, 2020 हाईकोर्ट परिसर में होंगे आचार्यश्री के प्रवचन इंदौर : फिलहाल शहर के पलासिया स्थित उदासीन आश्रम में विराजमान दिगम्बर जैन सन्त […]
December 30, 2020 पत्रकारों से बदतमीजी पड़ेगी महंगी, जेल के साथ होगा जुर्माना
नई दिल्ली : सच की आवाज को बुलंद करने वाले पत्रकारों पर दिनोंदिन हमले तेज होते जा रहे […]
April 12, 2022 खरगौन में कर्फ्यू जारी, अब तक 95 उपद्रवियों की हुई गिरफ्तारी
इंदौर : खरगौन जिले में एक- दो घटनाओं को छोड़कर शांति बनी रही। कर्फ्यू में फिलहाल कोई ढील […]
November 20, 2024 दिल्ली के सराय काले खां चौक का नाम बदला, अब बिरसा मुंडा होगा चौक का नाम
नई दिल्ली : गुलामी के प्रतीक चिन्ह और नाम हटाने की कवायद वर्तमान बीजेपी शासित केंद्र […]
May 4, 2021 एमवायएच के ब्लड बैंक में 4 लोगों ने प्लाज्मा डोनेट किया
इंदौर : महाराजा यशवंतराव अस्पताल के ब्लड बैंक में प्लाज़्मा डोनेशन का सिलसिला जारी है। […]
January 18, 2024 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर के विभिन्न धर्मस्थलों में किया दर्शन – पूजन
बड़ा गणपति व रणजीत हनुमान मंदिर में की पूजा - अर्चना
खालसा कॉलेज परिसर में सजे दीवान […]
December 1, 2022 गीता जयंती महोत्सव में ज्वलंत मुद्दों पर किया जाएगा श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन
2 से 8 दिसंबर तक आयोजित होगा गीता जयंती महोत्सव।
देशभर से संत - महात्मा करेंगे […]