सभी के जीवन में नई उर्जा और उल्लास लेकर आए मकर संक्रांति : मुख्यमंत्री यादव
Last Updated: January 15, 2025 " 12:49 am"
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माघ बिहू, भोगी, उत्तरायण और पोंगल पर्व की दी बधाई।
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सूर्योपासना के पावन पर्व मकर संक्रांति की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रकृति पूजन का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उल्लास लेकर आए, भगवान सूर्यदेव सभी को आरोग्य और समृद्धि प्रदान करें, यही प्रार्थना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मकर संक्रांति के साथ ही, माघ, बिहू-भोगी-उत्तरायण और पोंगल पर्व की भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोक-संस्कृति से जुड़े यह सभी शुभ पर्व भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विविधता के प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये पर्व समाज में खुशियों का संचार करें, बाबा महाकाल से सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना है।
Facebook Comments
Related Posts
October 29, 2019 बायपास पर भीषण हादसा, 6 लोगों की मौत इंदौर : शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रालामंडल के पास दो कारों की जोरदार भिड़ंत में […]