गुजरात: गुजरात के करीब अरब सागर में कोस्टगार्ड ने देश की अबतक की सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ने का दावा किया है. कोस्टगार्ड के मुताबिक, पकड़ी गई 1500 किलो हेरोइन की कीमत कम से कम साढ़े तीन हजार (3500) करोड़ रूपये आंकी गई है. नारकोटिक्स ड्रग्स की ये खेप पनामा के एक जहाज से गुजरात लाई जा रही थी. अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
ईरान से आ रहा था जहाज
कोस्टगार्ड के डीजी राजेन्द्र सिंह ने जानकारी दी है कि ये जहाज ईरान से आ रहा था और वहीं से ऐसा लगता है कि ड्रग्स की खेप को चढ़ाया गया था. हेरोइन को जहाज के पाइप और टैंक्स के अंदर छिपा कर रखा गया था.
कराची बंदरगाह भी रुका था जहाज !
जहाज को गुजरात के पोरबंदर लाया गया है और पकड़े गए जहाजकर्मियों से कोस्टगार्ड के अलावा, नेवी, आईबी, गुजरात पुलिस और कस्टम विभाग के अधिकारी कड़ी पूछताछ कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, ये जहाज ईरान से आते हुए कराची बंदरगाह भी रूका था, उसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है.
समंदर से ड्रग्स की सबसे बड़ी खेप बरामद, 3500 करोड़ की हेरोइन जब्त
Last Updated: July 31, 2017 " 09:12 am"
Facebook Comments








