इंदौर : एनसीसी इंदौर समूह के बैनर तले ‘सशक्त युवा, समृद्ध भारत’ के संदेश को लेकर वॉकेथान का आयोजन किया गया।इस वॉकेथान में 05 हजार एनसीसी कैडेट्स के साथ स्कूल – कॉलेज के युवा, समाजसेवी, प्रबुद्धजन, खिलाड़ी, चिकित्सक, कारोबारी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
राजबाड़ा से रीगल तिराहा तक किया पैदल मार्च।
एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश मिश्रा ने बताया कि 25 जनवरी की सुबह राजवाड़ा से वॉकेथान की शुरुआत हुई। सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक गोलू शुक्ला ने वॉकेथान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इसके पूर्व सभी प्रतिभागियों को नशे के खिलाफ और ट्रैफिक नियमों के अनुपालन को लेकर जागरूकता की शपथ दिलाई गई। यहां से पैदल मार्च करते हुए एनसीसी कैडेट्स सहित तमाम प्रतिभागी रीगल तिराहा पहुंचें। यहां तिरंगा फहराने के साथ शहीदों को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए गए। बाद में गांधी प्रतिमा का चक्कर लगाते हुए सभी प्रतिभागी गांधी हॉल परिसर पहुंचेंगे, जहां वॉकेथान का समापन हुआ।
वॉकेथान के दौरान नशा मुक्ति और ट्रैफिक रूल्स के अनुपालन का संदेश लिखी तख्तियां एनसीसी कैडेट्स व अन्य प्रतिभागी अपने हाथों में लिए चल रहे थे। इस दौरान युवाओं एवं आम नागरिकों से अनुरोध किया गया की वे हरतरह के नशे से दूर रहे और बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
Related Posts
November 4, 2023 मप्र के चुनावी परिदृश्य में जय – वीरू के बाद अब श्याम – छेनू की एंट्री
सतना : मप्र के चुनावी परिदृश्य में जय - वीरू के बाद श्याम और छेनू की एंट्री हो गई है। […]
December 5, 2020 मोघे ने कहा सीएम से, रात 10 बजे तक बढ़ाएं दुकानें खुली रखने की समय सीमा
इंदौर : भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल […]
March 2, 2022 छोटे से हिस्से को छोड़कर परम्परागत मार्ग से ही निकलेगी गेर, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों में बनीं सहमति
इंदौर : कोविड 19 संक्रमण के बाद इस वर्ष इंदौर शहर में रंगपंचमी पर निकलने वाली पाम्परिक […]
April 20, 2024 इंदौर लोकसभा क्षेत्र में दूसरे दिन भरे गए दो नामांकन
लोकसभा निर्वाचन-2024
इंदौर : इंदौर संसदीय क्षेत्र के लिए नाम-निर्देश पत्र दाखिल करने […]
January 27, 2022 कांग्रेस कार्यालय में बाकलीवाल ने किया झंडावंदन
इंदौर : इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय गाँधी भावन में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर […]
January 12, 2023 महापौर को लक्ष्य बनाकर अनर्गल प्रलाप कर रहे कांग्रेसी नेता – देवकीनंदन तिवारी
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इंदौर का सफल आयोजन, जिसे अन्य देशों से आये […]
January 25, 2021 इंदौर से बोरिया बिस्तर बांधने की तैयारी में कोरोना वायरस, केवल 20 नए संक्रमित मामले आए सामने
इंदौर : लगता है कोरोना वायरस ने इंदौर से अपना बोरिया बिस्तर समेट लिया है और वह जल्दी ही […]