इंदौर : शनिवार को राजवाड़ा चौक पहुंचे सांसद शंकर लालवानी ने फुटपाथ पर दुकान सजाकर बैठे पथ विक्रेताओं से दीपावली की खरीददारी की। उन्होंने मिट्टी के दिए, लक्ष्मीजी की मूर्ति और अन्य सामग्री खरीदी। उनके साथ आए कार्यकर्ता और सहयोगियों ने भी इन पथ विक्रेताओं से दीपावली में आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी की।
तीन – चार माह से जुट जाते हैं दिए बनाने में।
इस मौके पर मीडिया से चर्चा में सांसद लालवानी ने कहा कि कुम्हार और अन्य पथ विक्रेताओं के लिए दीपावली ही कमाई का सबसे अच्छा अवसर होता है। कुहार तो मिट्टी के दिए और लक्ष्मीजी की मूर्तियां बनाने में तीन – चार माह पहले से जुट जाते हैं। इस बार बारिश लंबे समय तक होने से वे दिए भी कम बना पाए। दीपावली पर बिक्री अच्छी हो जाए तो उनकी मेहनत सफल हो जाती है।
लोकल को वोकल बनाने की जरूरत।
सांसद लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वोकल फॉर लोकल का नारा दिया है। स्थानीय उद्यमियों और कुटीर व्यवसाय करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक है कि हम उनके बनाए उत्पाद खरीदे। इसीलिए वे प्रति वर्ष राजवाड़ा आकर इन पथ विक्रेताओं से दीपावली की खरीददारी करते हैं और अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि वे घर, दफ्तर और दुकानों को रोशन करने के लिए कुम्हारों के बनाए मिट्टी के दिए ही खरीदे ताकि उनके घर भी दीपावली मन सके।
Related Posts
October 11, 2021 कोरोना काल में पिता व दादी को खोनेवाली बच्ची का हीरानगर पुलिस ने मनाया जन्मदिन
इंदौर : अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत इंदौर पुलिस ने एक बार फिर अपने संवेदनशील होने […]
April 15, 2019 शीर्ष अदालत का नाम लेकर मोदी पर हमला कर फंसे राहुल, अदालत ने मांगा स्पष्टीकरण नई दिल्ली: राफेल मामले में सुप्रीम अदालत की आड़ लेकर पीएम मोदी पर वार करना कांग्रेस […]
October 8, 2020 मानव सेवा की मिसाल थे अमरजीत सिंह सूदन- डीआईजी
इंदौर : मानव सेवा की मिसाल एवं सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कार्यरत् पुलिस के सहयोगी संगठन […]
August 13, 2022 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजवाड़ा चौक में मनाया जाएगा आजादी महोत्सव
इंदौर : 'राष्ट्र प्रेम की बनें मिसाल, 15 अगस्त मनाएं जैसे नया साल' इस मूल मंत्र के साथ […]
January 4, 2023 बर्फीली हवाओं से ठिठुरा इंदौर, इस मौसम का सबसे कम दर्ज किया गया तापमान
इंदौर : नए साल के साथ ठंड के तीखे तेवरों ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। बीती […]
November 27, 2023 बारिश के बावजूद अभ्यास मंडल ने कृष्णपुरा छत्री पर मनाया दीपोत्सव
कान्ह - सरस्वती का पुराना वैभव लौटाने का लिया संकल्प।
इंदौर : मावठे की बारिश भी […]
December 25, 2023 गीता आत्मा को शुद्ध करने का वैचारिक यज्ञ है : स्वामी रामदयाल महाराज
गीता भवन में चल रहे 66वें अ.भा. गीता जयंती महोत्सव में संतों के आशीर्वचन का दौर […]