इंदौर : शनिवार को राजवाड़ा चौक पहुंचे सांसद शंकर लालवानी ने फुटपाथ पर दुकान सजाकर बैठे पथ विक्रेताओं से दीपावली की खरीददारी की। उन्होंने मिट्टी के दिए, लक्ष्मीजी की मूर्ति और अन्य सामग्री खरीदी। उनके साथ आए कार्यकर्ता और सहयोगियों ने भी इन पथ विक्रेताओं से दीपावली में आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी की।
तीन – चार माह से जुट जाते हैं दिए बनाने में।
इस मौके पर मीडिया से चर्चा में सांसद लालवानी ने कहा कि कुम्हार और अन्य पथ विक्रेताओं के लिए दीपावली ही कमाई का सबसे अच्छा अवसर होता है। कुहार तो मिट्टी के दिए और लक्ष्मीजी की मूर्तियां बनाने में तीन – चार माह पहले से जुट जाते हैं। इस बार बारिश लंबे समय तक होने से वे दिए भी कम बना पाए। दीपावली पर बिक्री अच्छी हो जाए तो उनकी मेहनत सफल हो जाती है।
लोकल को वोकल बनाने की जरूरत।
सांसद लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वोकल फॉर लोकल का नारा दिया है। स्थानीय उद्यमियों और कुटीर व्यवसाय करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक है कि हम उनके बनाए उत्पाद खरीदे। इसीलिए वे प्रति वर्ष राजवाड़ा आकर इन पथ विक्रेताओं से दीपावली की खरीददारी करते हैं और अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि वे घर, दफ्तर और दुकानों को रोशन करने के लिए कुम्हारों के बनाए मिट्टी के दिए ही खरीदे ताकि उनके घर भी दीपावली मन सके।
Related Posts
March 6, 2021 दिव्यांगों को आवश्यक उपकरण भेंट कर मनाया सीएम शिवराज का जन्मदिन
सांसद शंकर लालवानी ने दिव्यांगों को ट्रायसिकल, व्हील चेयर एवं ज़रुरी उपकरण भेंट […]
August 24, 2021 केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार, सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी
मुम्बई : महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना केंद्रीय मंत्री […]
October 18, 2019 करवा चौथ व्रत का महिलाओं ने किया सामूहिक उद्यापन इंदौर : अग्रवाल समाज कालानी नगर ने एयरपोर्ट रोड स्थित एक रिसॉर्ट में करवा चौथ उद्यापन का […]
August 27, 2020 संघ के राष्ट्रीय चेतना वाले एजेंडे पर काम करेंगे डॉ. विकास दवे 🔺इंदौर।कीर्ति राणा
ज्योतिरादित्य सिंधिया के अप्रत्याशित सहयोग से मप्र की कमलनाथ सरकार […]
December 15, 2023 सड़क व फुटपाथ पर कब्जा कर सामान रखा तो होगी कार्रवाई
शहर के राजबाडा और मुख्य बाजारों में पैदल, घूमकर व्यापारियों से की चर्चा और दी […]
September 12, 2021 जिला कोर्ट में लोक अदालत के जरिए साढ़े तीन हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण
इंदौर जिले में लंबित प्रकरणों के आपसी समझौते के साथ त्वरित निराकरण के लिये शनिवार को […]
February 14, 2021 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मिले सांसद लालवानी, इंदौर में टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की मांग की।
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने शहर में टेक्सटाइल पार्क बनवाने हेतु केंन्द्रीय कपड़ा […]