“अंधियारी काल-कोठरी को तुमने जन्मस्थल बनाया, पर कंस के भयंकर त्रास से भक्तों को बचाया।
धन्य वे देवकी-यशोदा जो तुम्हें कान्हा रूप में पाया, तुमने अनेक मायावियों को भी मोक्ष का मार्ग दिखाया।
इस दानव विषाणु ने जग में हाहाकार मचाया, तुमने अनेक असुरों को क्षण भर में हराया।
हे माधव अद्भुत है तुम्हारी हर लीला, खत्म करों अब यह कोरोना विस्तार का सिलसिला।
इस कलयुगी विषाणु का सर्वस्व करो संहार, कोरोना काल में फिर से कहलाओ तारण हार ।
तुमने तो किया था कालिया नाग के अहम का नाश, कोरोना कहर से मुक्ति देकर रोको यह विनाश।
इस विध्वंसक विषाणु ने बिगाड़ा विश्व का स्वरूप, हे कृष्ण तुम तो श्रेष्ठ सखा व गुरु का हो रूप।
सुदामा की आर्थिक पीड़ा को बिना कहें ही समझा, ऐसे ही पीड़ित वर्ग की व्यथा दूर करो सहसा।
कोरोना त्रास से हे केशव अब मुक्ति का करों शंखनाद, तुमने तो सुलझाए गीता में अनेक विवाद।
हे मधुसुदन सुन लो अब हमारी पुकार, इस कोरोना संक्रमण से मुक्ति का खोलो द्वार।
हे कृष्ण इस कोरोना काल से तारो, डॉ. रीना कहती इस विषाणु को समूल नष्ट कर डालो।”
*डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)*
Related Posts
April 25, 2021 रिकॉर्ड टेस्टिंग में संक्रमितों की तादाद में 2 फीसदी की कमीं, 11 सौ के करीब पहुंचा कुल मौतों का आंकड़ा
इंदौर : शनिवार 24 अप्रैल को आंकड़ों की नजर से देखें तो वो बढ़े हुए दिखाई देंगे, जबकि […]
July 11, 2021 बाजारों, पर्यटन स्थलों में बढ़ रही भीड़ कोरोना को दे रही पलटवार का मौका, घट- बढ़ रहे हैं संक्रमित मामले..!
इंदौर : बाजारों, होटल, रेस्टोरेंट व पर्यटन स्थलों पर उमड़ने वाली भीड़ कोरोना को पलटवार का […]
April 4, 2017 भगवान कृष्ण को सबसे बड़ा मनचला बताने वाले वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने मांगी माफी उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के एंटी रोमियो स्कवॉड पर तंज कसते हुए भगवान कृष्ण […]
September 25, 2019 नगरीय निकाय के परोक्ष प्रणाली से चुनाव कराना प्रजातंत्र की हत्या- कैलाशजी इंदौर : मप्र में नगरीय निकाय चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से करवाए जाने के कमलनाथ सरकार के […]
October 8, 2020 ‘मामाजी’ के नाम पर स्थापित राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार फिर से शुरू करने का सीएम शिवराज ने किया एलान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माणिकचंद्र वाजपेयी 'मामाजी' के नाम से पूर्व […]
February 7, 2025 नकली नोट छपकर बाजार में चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश
इंदौर : नकली नोट चलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का, पुलिस थाना लसूड़िया इंदौर ने पर्दाफाश […]
October 10, 2018 मोटा भाई का फ्लॉप शो, चार मिनट में हुआ खत्म इंदौर: बीजेपी के मोटा भाई याने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोचा भी नहीं होगा कि मप्र […]