बढती महंगाई और महिला उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस की अगस्त क्रांति पदयात्रा

  
Last Updated:  August 16, 2021 " 08:39 pm"

देवास : मप्र कॉंग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर मप्र में बढ़ते महिला अपराध, महंगाई, लचर कानून व्यवस्था एवं भाजपा के कुशासन सहित अन्य मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय महिला कॉंग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक नूरी खान “अगस्त क्रांति पदयात्रा” करते हुए सोमवार को देवास पहुँची। उज्जैन के नरवर से होकर देवास के नागुखेड़ी बाइपास पर देवास शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज राजानी ने पदयात्रा की अगवानी की। शहर के विभिन्न मार्गो पर पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। पदयात्रा का समापन सेन समाज की धर्मशाला पर हुआ। जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने सर्वप्रथम बहन नूरी खान का स्वागत किया।

महिलाओं के सम्मान की खातिर निकाली जा रही पदयात्रा।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि यह अगस्त क्रांति पदयात्रा महिलाओं के सम्मान में और भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरोध में बहन नूरी खान के नेतृत्व में निकाली जा रही है। उनका संघर्ष हम सबको प्रेरणा देता है। इस मुश्किल समय में कांग्रेस के लिए संघर्ष करने वाला कार्यकर्ता ही सच्चा कांग्रेसी है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शौकत हुसैन, अजीत भल्ला, नरेंद्र यादव एवं प्रदीप चौधरी ने भी अपना संबोधन दिया।

महिला उत्पीड़न के खिलाफ खड़ा करेंगे जनांदोलन।

नूरी खान ने कहा कि मै माँ चामुंडा के दर पर पहुंची हूँ। उनके चरणों में नमन करते हुए अपनी बात प्रारंभ करती हूँ, इस पद यात्रा का मुख्य उद्देश्य मध्यप्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं उत्पीड़न के खिलाफ एक जन आंदोलन खड़ा करना है। लोकतंत्र के खिलाफ जिन लोगों ने कमलनाथ के सुशासन को गिराया है, उन विश्वासघातियों को 2023 में जनता जरूर सबक सिखाएगी। कार्यक्रम का संचालन अनिल गोस्वामी ने किया और आभार एजाज शेख नीलम ने माना। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह मोंटू, पोपसिह परिहार, जाकिर उल्लाह शेख, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, इम्तियाज सिद्दीकी, दीपेश कानूनगो, रोहित शर्मा, जितेंद्र सिंह गौड़, दिग्विजय सिंह झाला, ईशान राणा, शाहिद मोदी, प्रमोद सुमन, चिंटू घारू, अंकित जैन, निलेश वर्मा, साधना प्रजापति, सलीम पठान, शेरखान, राकेश शर्मा, शकील शेख, दुष्यंत पांचाल, राजेंद्र बेदी, रोहन वाघमारे, शकील लक्की, परवेज हारून शेख, कूद्दूस शेख, जॉनी भाई, डैनी पहलवान, शाहिद ठेकेदार, वसीम हुसैन, शाहिद खान कदिर बैग, मिर्जा जलील कुरैशी, लक्ष्मण दादा, कालू बोस हुसैन, रोहन वाघमरे, संतोष सिंह बैस आदि कॉंग्रेस जन उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *