सानंद मराठी नाट्य स्पर्धा में नाट्य भारती के नाटक रा+धा को मिला प्रथम पुरस्कार

  
Last Updated:  August 21, 2023 " 10:48 pm"

इंदौर : सानंद न्यास द्वारा आयोजित मराठी नाट्य स्पर्धा का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार शाम जाल सभागृह में आयोजित किया गया। जन अभियान परिषद मप्र के डॉ. जितेंद्र जमादार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। देवी अहिल्या विवि के खंडवा रोड स्थित सभागृह में संपन्न हुई इस नाट्य स्पर्धा में कुल आठ नाटकों का मंचन किया गया था। सर्वश्रेष्ठ नाटक का पहला पुरस्कार नाट्यभारती द्वारा पेश किए गए नाटक रा + धा को दिया गया। इस नाटक को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन और अभिनेता के प्रथम पुरस्कार सहित विभिन्न श्रेणियों में कुल सात पुरस्कार प्राप्त हुए।

ये रहे नाट्य स्पर्धा के विजेता :-

प्रथम, द्वितीय व तृतीय सर्वश्रेष्ठ नाटक, निर्देशन प्रथम, अभिनेता प्रथम व अभिनेत्री प्रथम पुरस्कार
वरिष्ठ रंगकर्मी अच्युत पोतदार, मुंबई द्वारा प्रायोजित किए गए थे।

सर्वश्रेष्ठ नाटक :

प्रथम – पु. ल. देशपांडे स्मरणार्थ रू. 50 हजार, नाटक-रा+धा, संस्था- नाट्यभारती।
द्वितीय- पं. सत्यदेव दुबे स्मरणार्थ रु. 30 हजार,नाटक- दृष्टी अनंता, संस्था नटरंग उत्सव।
तृतीय- बाबा डिके स्मरणार्थ रु. 20 हजार, नाटक-थेंब थेंब आभाळ, संस्था-अविरत।

सर्वश्रेष्ठ निर्देशन :

श्रीमती विजय मेहता पुरस्कार, रू. 5 हजार
प्रथम- श्रीराम जोग, द्वितीय पंकज वागळे।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता :

डॉ. श्रीराम लागू स्मररणार्थ पुरस्कार, रू. 5 हजार,
प्रथम- श्रीराम जोग, द्वितीय अभिनय देशमुख।

सहायक अभिनेता :

प्रथम – किरण आचार्य, द्वितीय- श्रीरंग डिडोरकर।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री :

श्रीमती सुलभा देशपांडे स्मरणार्थ पुरस्कार, रु. 5 हजार, प्रथम- कु. योजना दिघे, द्वितीय- कु. अपर्णा सानप।

सहायक अभिनेत्री :

प्रथम- सौ. सीमा देशमुख, द्वितीय-सौ. रूपाली रूद्र दुबे।

प्रकाश योजना:

प्रथम- अभिजीत कळमकर, द्वितीय – प्रमोद रिसबुड।

ध्वनि संकलन:

प्रथम शशिकांत किरकिरें, द्वितीय कपिल होलकर।

रंगभूषा :

प्रथम- सौ. कीर्ती प्रधान, द्वितीय कु. जान्हवी वाईकर,

वेषभूषा :

प्रथम- सौ. रेवती देशमुख, द्वितीय- सौ. अनिता मतकर।

नेपथ्य :

प्रथम – अनिरुद्ध किरकिरे, द्वितीय – प्रखर मोर्य।

लक्ष्यवेधी अभिनय :

कु. मौक्तिका करंबेळकर।

नाट्यवेध समूह 2023 के विजेता :

प्रथम – कुमार जड्ये,
द्वितीय- नीलमाधव भुसारी,
तृतीय- सौ. स्वाति श्रोत्री।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *