भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, भोपाल ने 10वीं हाई स्कूल एवं बारहवीं हायर सेकेंडरी स्कूल की वार्षिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। एमपी बोर्ड का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर सुबह 8:00 बजे रात 8:00 बजे तक चालू रहेगा।
स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 2021 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। इस नंबर पर विद्यार्थियों के अलावा शिक्षक एवं विद्यार्थियों के पेरेंट्स भी बातचीत कर सकते हैं। उनकी पूरी मदद की जाएगी।
बताया गया है कि हेल्पलाइन नंबर 1800 2330 175 पर बोर्ड परीक्षाओं एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबंधित सभी प्रकार के प्रश्न किए जा सकते हैं।
Facebook Comments








