इंदौर : ख़्वाजा गरीब नवाज के उर्स के तहत बीती शाम बम्बई बाज़ार क्षेत्र में ख्वाजा साहब की चादर शरीफ का परम्परागत जुलूस निकाला गया।इस मौके पर बतौर ख़ास मेहमान सर्वधर्म संघ के मंज़ूर बेग, दिलीप राजपाल, हाजी नासिर पहलवान, अनवर देहलवी फ़ारूक़ राइन, मंज़ूर अहमद,अनवर दस्तक,, रफ़ीक़ खान, महफूज़ पठान, आरिफ मुलतानी, खुर्शीद मंसूरी, मुदस्सिर नागौरी,अब्दुल वहीद नागौरी, हाजी गम्मू कुरैशी पहलवान, इमरान देहलवी, नइम लाइक, इक़बाल रज़वी, राजिक देहलवी, तारिक़ देहलवी, अंसार हुसैन मदनी,अय्यूब पठान, आरिफ राइन,ज़ाकिर भाई, नूर हुसैन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।अतिथियों का साफा बांधकर इस्तक़बाल भी किया गया।
खुशगवार माहौल में भाईचारे के संदेश के साथ सुनहरी रंग की सितारों से झिलमिलाती चादर शरीफ निकली।
ख्वाजा उस्मान हारूनी कमेटी के अध्यक्ष मास्टर सलीम लाइक ने बताया हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के 810 वें अजमेर उर्स के जश्न के तहत चादर पेश करने के लिए परम्परागत चादर शरीफ का जुलूस शहर में निकला। ख्वाजा उस्मान हारूनी कमेटी द्वारा अजमेर उर्स के मौके पर इंदौर से परम्परागत चादर अजमेर दरगाह पर पेश की जाती है। ये चादर का जुलूस उदापुरा से निकला, जो जवाहर मार्ग,बम्बई बाजार,कड़ावघाट, पिंजारा बाखल,दरगाह चौराहा,नया पीठा होते हुए वापिस उदापुरा पर समाप्त हुआ। घोड़े,बग्घी भी जुलूस में शामिल थे। चादर के जुलूस का जगह जगह इस्तकबाल हुआ। ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर ख़ादिम-ए-ख़ास के हाथों ये चादर पेश की जाएगी।
Related Posts
January 4, 2022 उदयपुर से अगवा मार्बल व्यवसायी का पुत्र इंदौर से बरामद, कांग्रेसी नेता पुत्र सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख रुपए मांगी थी फिरौती
उदयपुर - नीमच : उदयपुर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में हुए एक युवक के सनसनीखेज अपहरणकांड […]
January 23, 2023 कुतुबमीनार महाराजा विक्रमादित्य द्वारा निर्मित वेधशाला है..!
नर्मदा साहित्य मंथन में पुरातत्वविद डॉ. धर्मवीर शर्मा ने किया दावा।
धार : नर्मदा […]
December 18, 2020 431 नए मरीजों में पाया गया संक्रमण, 3 और मरीजों की कोरोना ने ली जान
इंदौर : देश और प्रदेश के अन्य शहरों के मुकाबले इंदौर में कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट […]
January 29, 2022 जल्द आकर्षक स्वरूप में दिखाई देगा महाकाल मंदिर परिसर, सीएम ने की विकास कार्यों की समीक्षा
भोपाल : महाकाल मंदिर परिसर, उज्जैन शीघ्र ही आकर्षक स्वरूप ग्रहण करने जा रहा है। मनोहारी […]
August 4, 2022 ओंकारेश्वर बांध के बैक वाटर में लगाई जाएंगी सौर पैनल, 278 मेगावाट बिजली होगी जनरेट
नर्मदा मैया के पानी पर फ्लोटिंग सौर परियोजना करेगी मध्यप्रदेश को रोशन।
भोपाल में […]
May 24, 2021 मालू की कांग्रेस को नसीहत, ‘हमदर्द बनें, जालिम नहीं’
इंदौर : भाजपा नेता खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू नें काँग्रेस के एफआईआर […]
February 14, 2017 पाकिस्तान: लाहौर में बम ब्लास्ट, DIG और SSP सहित 10 लोगों की मौत, 58 घायल पाकिस्तान के लाहौर में सोमवार शाम हुए बम ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों […]