इंदौर : मरीमाता चौराहा स्थित सिद्ध विजय गणेश मंदिर पर सिद्ध विजय गणेश का पिता शिवजी के रूप में फूलों, फलों और पत्तियों से श्रृंगार किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. महेंद्र शास्त्री, पं. चिराग तिवारी सहित पांच विद्वानों ने नयनाभिराम पुष्प एवं फल वाटिका बनाकर गणेशजी को शिवजी के रूप में विराजित किया। भजन गायक पं. गोपाल मिश्रा ने अपने मधुर भजनों से गणेशजी की वंदना की। पूर्व पार्षद राजेंद्र शुक्ला, सागर तिवारी, अशोक दीक्षित सहित आमंत्रित अतिथियों ने आरती में भाग लिया। संयोजक गोलू शुक्ला, श्रवण शुक्ला, दीपेंद्रसिंह सोलंकी ने अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किए। संयोजक गोलू शुक्ला ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग एवं फेसमास्क जैसी सावधानियां रखते हुए मंदिर पर गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन के निर्देंश पर मंदिर में भक्तों का प्रवेश पूरी तरह बंद है। महाआरती प्रतिदिन रात 8 बजे की जा रही है।
Related Posts
June 11, 2020 13 जून से होगा कोविड सब्सिडी बिलों का वितरण इंदौर : मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मप्र सरकार के आदेशों के तहत […]
June 15, 2017 कृषि ऋण पर पांच प्रतिशत ब्याज की छूट नई दिल्ली- सरकार ने कृषि ऋण का समय से भुगतान करने वालों किसानों को ब्याज में तीन प्रतिशत […]
February 24, 2025 आर्ट ऑफ लाइफ होते हैं गुरु : आचार्य हेमचंद्र सागर सूरिजी महाराज
विजयवर्गीय परिवार विनयवर्गीय परिवार भी है - आचार्यश्री आनंद चंद्र सागर महाराज ।
मिल […]
August 9, 2020 इंदौर- अजमेर लिंक ट्रेन को लेकर रेलमंत्री के नाम सांसद लालवानी को सौंपा ज्ञापन इंदौर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने सांसद शंकर लालवानी से मुलाकात कर […]
October 14, 2021 यूरिया से अवैध रूप से लिक्विड सोप बनाने वाली फर्म पर छापा, संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
इंदौर : किसानों के साथ धोखा–धडी कर अवैध रूप से उर्वरक यूरिया खाद भंडारित करने वाली फर्म […]
July 7, 2021 अमिता लालवानी का रीजनल पार्क मुक्तिधाम पर किया गया अंतिम संस्कार, बीजेपी नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी की धर्मपत्नी अमिता लालवानी का अंतिम संस्कार रीजनल पार्क […]
February 18, 2019 शौचालय में जा घुसी डीपीएस की बस, बड़ा हादसा टला इंदौर: सोमवार को रसूखदारों के स्कूल डीपीएस की बस खजराना इलाके में स्टार चौराहे के समीप […]