इंदौर : जागृत पालक संघ के नेतृत्व में पालकों ने सांवेर की सभा के बाद हेलीपेड की ओर लौटते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का काफिला रोककर स्कूलों की मनमानी और सरकार की अनदेखी पर पालकों की ओर से सीधे सवाल किये और ज्ञापन सौंपा । सीएम शिवराज के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कार से उतरकर पालकों के बीच पहुंचे और उनकी बातों को ध्यान से सुना। दोनों ने पालकों को आश्वस्त किया कि वे उनकी बात पर गंभीरता से ध्यान देंगे और उचित कदम उठाएंगे। बाद में सीएम और सिंधिया अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।
पालकों ने मुख्यमंत्री से किए ये सवाल :-
- ऑनलाइन पढ़ाई के लिए पूरी फीस क्यों ?
- स्कूलों को संरक्षण और पालकों की उपेक्षा क्यों ?
- फीस रेग्युलेटरी बिल में देरी क्यों ?
- स्कूलों की मनमानी की शिकायतों पर सरकार और प्रशासन मौन क्यों ?
- जैसी पढ़ाई वैसी फीस क्यों नहीं ?
- सरकार के खिलाफ कोर्ट में खड़े स्कूल संचालकों से सरकार को हमदर्दी क्यों ?
पालकों ने स्कूलों की लूट बन्द नहीं तो वोट नहीं,
स्कूलों की मनमानी बन्द करो ,
फीस रेग्युलेटरी एक्ट लागू करो जैसे नारे भी लगाए ।
यदि जल्द ही सरकार ने इस बारे में सकारात्मक निर्णय लेकर पालकों को राहत नहीं दी तो जागृत पालक संघ बड़ा जनांदोलन करेगा।
Related Posts
October 26, 2020 राणा- नारायण ने दिल्ली से वसूला चक्रवृद्धि ब्याज
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
आत्मविश्वास और अति-आत्मविश्वास के बीच नजर नहीं आने वाला महीन फर्क […]
April 4, 2022 गुरुजी सेवा न्यास के कैंसर केअर सेंटर का भूमिपूजन, डेढ़ साल में आकार लेगा 100 करोड़ का प्रकल्प
इंदौर : "माधव सृष्टि" श्री गुरूजी सेवा न्यास के प्रकल्प कैंसर केयर सेंटर का भूमिपूजन […]
July 21, 2021 मालवा मिल चौराहे का व्यवस्थित होगा यातायात, हटेगा अतिक्रमण
इंदौर : मालवा मिल चौराहा पर यातायात की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। चौराहे पर ठेलों […]
August 18, 2023 इंदौर में सितंबर में होगा मेट्रो का ट्रायल रन
मप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने लिया कार्य की प्रगति का जायजा।
ट्रायल […]
April 14, 2020 बढ़े हुए लॉकडाउन को लेकर बुधवार को जारी होगी गाइडलाइन भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के […]
November 4, 2020 दिल्ली में बढ़ रहा, इंदौर में कम हो रहा कोरोना संक्रमण, 2 फीसदी से भी कम हुआ ग्रोथ रेट
इंदौर : दिल्ली सहित कुछ शहरों में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं पर इंदौर […]
October 22, 2023 कांग्रेस से टिकट न मिलने से नाराज अंतर सिंह दरबार ने महू से निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
हजारों समर्थकों के साथ किया शक्ति प्रदर्शन।
कांग्रेस आलाकमान से की टिकट बदलने की […]