इंदौर : घर में घुसकर मोबाइल चुराने वाला शातिर नकबजन, पुलिस थाना चन्द्रावतीगंज की गिरफ्त में आ गया है।
सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से आरोपी को पकड़ा जा सका। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
सीसीटीवी फुटेज बने मददगार।
बीते दिनों चंद्रावतीगंज थाना क्षेत्र में घर में घुस कर 3 मोबाइल चोरी होने की सूचना फरियादी द्वारा दी गई थी।इस पर थाना चन्द्रावतीगंज में अपराध क्र 76/2021 धारा 457,380 भादवि का दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।
आरोपी की पतारसी हेतु थाना प्रभारी चंद्रावतीगंज द्वारा टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के कई CCTV फुटेज खंगाले गए। फुटेज में टी शर्ट के कलर के आधार पर आरोपी मुकुन्द पिता शंकर पंवार जाति पारदी निवासी पोटलोद रोड चन्द्रावतीगंज को पकड़ा गया। आरोपी से की गई पूछताछ में उसके द्वारा चोरी किए गए 3 एंड्रॉयड मोबाइल क़ीमत 30,200 रू बरामद किए गए। आरोपी मुकुन्द पंवार को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया।
Related Posts
January 31, 2021 ‘सबकी भाजपा और सबके लिए भाजपा’ के निर्माण के लिए करनी होगी कड़ी मेहनत- शर्मा
बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक इंदौर के क्रिसेंट पार्क में सम्पन्न हुई।
सीएम, […]
June 7, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. यादव का तंज..कब परिपक्व होंगे राहुल..?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया राहुल गांधी के बयान पर पलटवार ।
आखिर कब परिपक्व […]
March 6, 2021 नहीं रुकी कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी तो 8 मार्च से लगेगा रात्रिकालीन कर्फ्यू- शिवराज
महाराष्ट्र से आने वाले यात्रियों के लिए टेस्ट रिपोर्ट लाना अनिवार्य।
स्कूल, कॉलेजों […]
May 21, 2020 निजी कार्यालय खोलने की नहीं है अनुमति, औद्योगिक क्षेत्रों में सशर्त कारोबारी गतिविधियों की दी है छूट- कलेक्टर इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने स्पष्ट किया है कि इन्दौर में निजी कार्यालयों को खोलने की […]
July 10, 2021 उज्जैन पहुंचे राज्यपाल पटेल, बाबा महाकाल का किया दर्शन- पूजन
उज्जैन : प्रदेश के राज्यपाल महामहिम मन्गुभाई छगनभाई पटेल शनिवार सुबह उज्जैन पहुंचे। […]
November 7, 2022 पाथ फाउंडेशन ने बच्चों को कराई चिड़ियाघर की सैर
इंदौर : पाथ फाउंडेशन की फाउंडर डायरेक्टर साक्षी अग्रवाल द्वारा रविवार को सभी गोद लिए […]
November 20, 2022 हर जरूरतमंद को न्याय व मदद मिले यह विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य – मुख्य न्यायाधिपति मलिमठ
अब इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में बनना शुरू हुए जयपुर फुट।
जयपुर फुट बनाने के स्थायी […]