भोपाल : मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का कहना है कि मप्र में किसी भी कीमत पर कैराना जैसी घटना नहीं होने दी जाएगी। सुराणा गांव को कैराना नहीं बनने दिया जाएगा। जो भी ऐसी हिमाकत करने की कोशिश करेगा, उसे कुचल दिया जाएगा।
सुराणा में बनाई अस्थाई पुलिस चौकी।
गृहमंत्री डॉ. मिश्रा के मुताबिक बुधवार सुबह मीडिया के माध्यम से जैसे ही मामला मेरे संज्ञान में आया, तत्काल एसपी और कलेक्टर से बात कर उन्हें सुराणा गांव जाने के लिए कहा। कलेक्टर एसपी सहित अन्य अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बात की। एक बात तो तय है, मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। शिवराज सिंह की सरकार है । किसी भी कीमत पर सुराणा को कैराना नहीं बनने देंगे नेस्तनाबूद कर देंगे उस सोच को।
फिलहाल सुराना में अस्थाई पुलिस चौकी बना दी है। एसआई सहित 10 लोगों को वहा पर तैनात कर दिया है। पीड़ित लोगों को जो परेशानी है, वहां कलेक्टर की देखरेख में एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी में एसडीएम, अन्य अधिकारी एवं दोनों पक्षों के दो-दो व्यक्ति रहेंगे। जो अपराधी प्रवृत्ति के हैं, उनको जिलाबदर किया जाएगा। गांव में नाली वगैरह की अन्य परेशानियां हैं, एक माह के अंदर उनका भी निराकरण किया जाएगा। भय का माहौल मध्य प्रदेश में बनने नहीं दिया जाएगा। जो कुत्सित प्रयास करेगा उसको नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।
Related Posts
July 18, 2017 जिस कर्ज में पिता ने खाया था जहर, उसी से परेशान होकर बेटे ने भी दी जान - मुख्यमन्त्री शिवराज सिंह के विधानसभा का रहने वाला है मृतक […]
October 5, 2020 दुष्कर्म के मामलों पर कांग्रेस कर रही झूठा प्रचार- नरोत्तम
भोपाल : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने बयान में कमलनाथ के भाण्डेर जाने पर कहा- उनका […]
March 1, 2022 यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारी
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार यूक्रेन से भारतीयों को वापस […]
October 16, 2023 बीजेपी की नगर चुनाव संचालन समिति गठित
भाजपा कार्यालय पर कलश स्थापना के साथ समिति सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारी।
इंदौर : […]
May 27, 2021 आयुष्यमान योजना में मरीज का इलाज नहीं किए जाने पर निजी अस्पताल को पंजीयन निरस्ती का नोटिस
इंदौर : आयुष्मान योजना का लाभ पात्र हितग्राही को नहीं देना एक निजी अस्पताल को महंगा […]
March 12, 2021 दो सौ के पार पहुंचा कोरोना संक्रमण का आंकड़ा, एक मरीज की मौत
इंदौर : जैसी की आशंका जताई जा रही थी, कोरोना संक्रमण लगातार नई ऊंचाई की ओर बढ़ता जा रहा […]
March 19, 2021 प्रदेश में 5 लाख टीकाकरण प्रतिदिन को लेकर व्यवस्थाएं करें सुनिश्चित, सीएम ने कमिश्नर्स, कलेक्टर को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने की कोरोना संक्रमण और टीकाकरण पर कलेक्टर्स-कमिश्नर्स से वीडियो […]