इंदौर : मप्र सेंट्रल बैंक रिटायर्ड एम्पलॉइज एसो. के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक इंदौर में सम्पन्न हुई। बैठक में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सागर और उज्जैन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में पेंशन अपग्रेडेशन, मेडिकल इंश्योरन्स,हेल्थ चेकअप,सदस्यता बढ़ाने, तिमाही सदस्यों की बैठक होने पर चर्चा की गई।
एसो. के अध्यक्ष श्याम कस्तूरे ने बताया कि सदस्यों की समस्याओं का क्षेत्रीय,आंचलिक कार्यालय स्तर पर तुरंत निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।महासचिव किशोर धर्माधिकारी ने सबका स्वागत करते हुए बताया कि संगठन को सामाजिक सरोकार से भी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पूर्व महासचिव एसएल गांधी, पूर्व सह सचिव एच एन भटनागर, बैंक के पूर्व निदेशक अजय व्यास, सेंट्रल बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक संपतकुमार का सम्मान किया गया। एचएल रमानी ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।
Related Posts
May 3, 2023 डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए जरूरी कदम उठाएं
मुख्यमंत्री ने सभागआयुक्त और जिला कलेक्टर्स से की बात।
किसी भी हालत में प्रभावित न […]
March 7, 2021 जनता और विशेषज्ञों की राय लेकर अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी बीजेपी- शर्मा
इंदौर : बीजेपी कार्यकर्ता आधारित संगठन है। बूथ के कार्यकर्ताओं के कारण ही हम दुनिया के […]
January 30, 2023 निजी वाहनों को हतोत्साहित और लोक परिवहन को प्रोत्साहित करें..
‘झंडा ऊंचा रहे हमारा ’ अभियान के तहत प्रेस क्लब सभागृह में शहर की यातायात व्यवस्था पर […]
December 3, 2020 कोरोना संक्रमण की थम नहीं रही रफ्तार, मौतों का भी बढ़ रहा आंकड़ा
इंदौर : कोरोना संक्रमण थमने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। प्रतिदिन 5 सौ से ज्यादा […]
March 1, 2021 सालों ने बीच चौराहे पर अपने जीजा की चाकुओं से गोदकर की हत्या, बहन को भगाकर ले जाने से थे नाराज
इंदौर : रविवार शाम शहर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। साले अपने जीजा को घर पर ले […]
February 2, 2017 ट्वेंटी-ट्वेंटी ब्लाइंड वर्ल्ड कप, भारत की शानदार जीत… ट्वेंटी-ट्वेंटी ब्लाइंड वर्ल्ड कप.... भारत की शानदार जीत... इंग्लैंड को 10 wkt से […]
August 31, 2022 अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त 5 आरोपी गिरफ्तार, कई देशी कट्टे,पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने दो अलग - मामलों में कार्रवाई कर अवैध फायर आर्म्स की […]