*गोविंद मालू*
इंदौर। खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद मालू ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र मेल कर आग्रह किया है कि लॉक डाउन के दौरान और बाद में अस्पताल और स्कूल के मनमानी से आम नागरिक जूझ रहा है। तेजी से सामान्य हो रहे वातावरण के बाद जन सामान्य में इन समस्याओं के तात्कालिक की जगह स्थाई समाधान की चाह और माँग है। ऐसे में पूरी व्यवस्था को सुधारा जाना बेहद जरूरी हो गया है।
रेगुलेटरी अथॉरिटी का हो गठन।
श्री मालू ने कहा कि निजी संस्थानों के लिए गाइड लाइन बनाई जाए जिसका उल्लंघन करने वालों को कड़े दंड का प्रावधान हो। मालू ने कहा कि लॉक डाउन में मेरे आग्रह पर मुख्यमंत्री शिवराज ने निजी अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त करने, स्कूलों पर फीस के लिए दबाव न बनाने और ट्यूशन फीस के अलावा कोई शुल्क न लेने जैसे फौरी राहत के निर्णय लिए थे लेकिन, सरकार की सदाशयता के चलते इनकी मनमानी बन्द नहीं हुई है। स्कूल संचालक अभी भी पालकों से वे सारे शुल्क मांग रहे हैं, जिसे लेने पर शासन ने रोक लगाई है। इसलिए एक सख्त कानून बनाया जाना चाहिए, ताकि शुल्क, फीस, सुविधा में राहत मिले। साथ ही गुणवत्ता और सेवा के उच्च मानदंडों पर शासन का नियंत्रण हो। बेहतर हो कि शासन इसके लिए एक रेगुलेटरी अथॉरिटी का अलग से गठन कर उसे दंडाधिकारी की शक्ति से लैस करना चाहिए। पत्र में श्री मालू ने विश्वास व्यक्त किया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पूरी संवेदनशीलता के साथ इस ओर ध्यान देकर समुचित कदम उठाएंगे।
Related Posts
- August 21, 2021 सेंट्रल जेल में कैदी ने कटर से गला रेतकर की खुदकुशी, हत्या के मामले में काट रहा था उम्रकैद
इंदौर : हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में सजा काट रहे एक कैदी ने कटर मशीन से गला काटकर […]
- October 6, 2019 एमरल्ड के मंच पर बिखरी एक चौथाई दुनिया की सांस्कृतिक छटा इंदौर : अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया और आर्मेनिया से लेकर कोलंबिया तक हर देश की संस्कृति […]
- November 9, 2021 कांग्रेस नेता मनोज राजानी ने भाजपा प्रदेश प्रभारी के ब्राह्मण – बनिया समाज को लेकर दिए बयान पर जताया कड़ा एतराज
देवास : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रोफ़ेसर मुरलीधर राव ने कहा है कि हमारी […]
- August 9, 2020 बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ ने चलाया ‘स्वच्छ इंदौर- स्वस्थ्य इंदौर’ अभियान, मास्क व सैनिटाइजर का किया वितरण इंदौर : कोरोना महामारी के इस संकटकाल में बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बाजारों […]
- February 21, 2024 अवैध रूप से संचालित पेट्रोल पंप किया गया सील
मौके से 22,173 लीटर मिलावटी डीजल जब्त किया गया।
इंदौर : खाद्य विभाग के जांच दल ने […]
- February 4, 2020 किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत की गई वहीदा रहमान मुम्बई : संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधो ने मंगलवार को मुम्बई में सुप्रसिद्ध फिल्म […]
- January 7, 2022 मास्क के नाम पर जनता से जुर्माना वसूले जाने का मंजूर बेग ने किया विरोध
इंदौर : सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष और मंत्री तुलसी सिलावट के कट्टर समर्थक मंजूर बेग ने […]