*राज राजेश्वरी क्षत्रिय*
रोज सुबह देखती हूँ
कभी पापा, कभी माँ, तो कभी दादी उन्हें लाती है
दरअसल स्कूलों में रोज बच्चे नहीं
बल्कि वलिदों की उम्मीदे आती है I
तेज़ बारिश, कडकडाती ठण्ड या
धुप उन्हें झुलसाती है,
हर हाल में बच्चा पहुंचे स्कूल,
बस यही एक चिंता उन्हें अलसुबह जगाती है,
दरअसल स्कूलों में रोज बच्चे नहीं
बल्कि वलिदों की उम्मीदें आती हैं।
भूखा ना रहे दिनभर बच्चा मेरा ,
इसी सोच के साथ सोने जाती है,
क्या कहें उस माँ को जिसके कुकर की सीटी
मुर्गे की बांग से पहले ही बज जाती है।
दरअसल स्कूलों में रोज बच्चे नहीं
बल्कि वलिदों की उम्मीदें आती हैं।
थककर आये पिता को जब बेटी
सामानों की पर्ची थमाती है,
अव्वल रहे प्रतियोगिता में बच्ची मेरी
यही आस उन्हें दौड़ाती है,
दरअसल स्कूलों में रोज बच्चे नहीं
बल्कि वलिदों की उम्मीदें आती हैं।
इम्तेहान की सर्द रातो में जब
बच्चे को नींद सताती है,
नाना कहते साथ जागूँगा
नानी तो खुद ही अलार्म बन जाती है,
दरअसल स्कूलों में रोज बच्चे नहीं
बल्कि वलिदों की उम्मीदें आती हैं।
अपने आज को वार के बच्चों पर,
इनकी आंखें कल के ख्वाब सजाती हैं,
दरअसल स्कूलों में रोज बच्चे नहीं
बल्कि वलिदों की उम्मीदें आती हैं।
Related Posts
October 17, 2020 पिछली कमलनाथ सरकार ने गरीबों को छत से रखा वंचित, केवल आइफा की चिंता की- शर्मा
सांवेर के विकास का संकल्प पत्र बीजेपी ने किया जारी।
इंदौर : बीजेपी कार्यालय बेस्ट […]
April 4, 2021 सांवलिया सेठ के दरबार में दान पेटियों ने ऊगली 7 करोड़ से अधिक की राशि
भोपाल : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित कृष्णधाम सांवलिया सेठ दरबार में दान पेटी से निकले […]
April 5, 2022 इंदौर को नशे का हब बनने से बचाना जरूरी, नशे के शैडो एरिया चिन्हित कर कार्रवाई करें पुलिस- मालू
बधाई इंदौर पुलिस,और सख़्ती चाहिए
इन्दोर : पुलिस ने जिस तत्परता से नकली ब्राउन शुगर […]
May 13, 2023 वैवाहिक जीवन में आनेवाली समस्याओं से रूबरू कराता नाटक एका लग्नाची पुढ़ची गोष्ट
इंदौर : सानंद के मंच पर देवी अहिल्या विवि के खंडवा रोड स्थित सभागार में लेखक और […]
March 23, 2021 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शुरू हुआ कोरोना मरीजों का उपचार
इंदौर : कोरोना मरीजों के उपचार के लिए सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सालय इंदौर को डेडिकेटेड […]
May 27, 2021 ऋषि पैलेस कॉलोनी की महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर किया प्रदर्शन, जलसंकट के निराकरण की मांग की
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के वार्ड 85 की ऋषि पैलेस कॉलोनी स्थित पांच नंबर गली […]
December 14, 2022 वेद महोत्सव की तैयारियां जोर -शोर से जारी
वेद महोत्सव के लिए पांडाल एवं यज्ञशाला का निर्माण प्रारंभ।
नेपाल से पच्चीस […]