महू : तहसील मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम खेड़ी सीहोर में गांव के ही एक पब्लिक स्कूल के शिक्षक ने शर्मसार करने वाली हरकत कर दी। उसका खामियाजा भी उसे भुगतना पड़ा। ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की, आधा सिर मुंड कर गांव में जुलूस निकाला और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
अपने स्कूल की ही छात्रा को थमा दिया प्रेम पत्र।
दरअसल मामला ये था कि स्कूल के शिक्षक ने स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा को ज़बरदस्ती प्रेम पत्र थमाते हुए फोन पर बात करने का दबाव बनाया। नही मिलने पर छात्रा के माता पिता को तांत्रिक क्रिया से जान से मारने की धौंस दी। डरी सहमी छात्रा ने पूरा मामला अपने माता-पिता को बताया।इस पर माता पिता स्कूल पहुंचे और शिक्षक को उसकी हरकत पर फटकार लगाई। उसी दौरान ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले तो शिक्षक की जमकर पिटाई की और उसका मुंडन कर गांव में घुमाया। घटना की सूचना मिलने पर थाना मानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी स्कूल शिक्षक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
May 5, 2025 श्रोताओं के दिल को छू गया नाट्य, काव्यमय सफर ‘प्रिय भाई..एक कविता हवी आहे’
इंदौर : साहित्य, संगीत और अभिनय की त्रिवेणी से सजा अलग तरह का कार्यक्रम 'प्रिय भाई..एक […]
May 12, 2025 विधायक मेंदोला की अपील पर बड़े ट्रेवल्स संचालक ने रद्द की भारत विरोधी देशों की बुकिंग
तुर्की, अजरबैजान और चीन ने अपनाया था भारत विरोधी रुख।
इंदौर : विधायक रमेश मेंदोला ने […]
October 24, 2022 ग्रामीण बच्चों के साथ सांसद लालवानी ने बांटी दीपोत्सव की खुशियां
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने दीपावली का पर्व गांव में बच्चों के साथ मनाया। सांसद […]
March 8, 2023 मुख्यमंत्री निवास पर खूब बिखरे होली के रंग, गीत – संगीत की भी सजी महफिल
नागरिक, कार्यकर्ता और मीडिया प्रतिनिधि भी हुए शामिल।
मथुरा वृंदावन के कलाकारों ने […]
August 10, 2023 आईडीए अध्यक्ष ने मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए निर्मित अमलतास परिसर का किया निरीक्षण
योजना क्रमांक 136 निरंजनपुर स्थित अमलतास परिसर में निर्मित हैं 1 बीएचके के 672 […]
September 23, 2020 साढ़े चार सौ से ज्यादा मिले नए कोरोना संक्रमित, 7 ने गंवाई जान इंदौर : जिले में कोरोना का संक्रमण जिस तेजी के साथ पैर पसार रहा है, वह हैरत में डालने […]
July 18, 2017 कई मंत्रियों के पास है अतिरिक्त प्रभार, सत्र समाप्ति के बाद हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार नई दिल्ली: स्मृति ईरानी को वेंकैया नायडू की जगह सूचना प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त […]