इंदौर : मूर्धन्य पत्रकार स्व. माणिकचंद वाजपेयी के जन्मशताब्दी समारोह के तहत सालभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पहला कार्यक्रम 12 अक्टूबर 2019 को ग्वालियर में होगा। इसमें ‘जनगणना-2020-21: मुद्दे व चुनौतियां’ विषय पर व्याख्यान होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान स्व. माणिक चंदजी पर केंद्रित स्मारिका का भी विमोचन होगा।
ये जानकारी सोमवार को पत्रकार वार्ता के जरिये जन्मशताब्दी समारोह से जुड़े स्वदेश इंदौर के संचालक विवेक गोरे और स्थानीय संपादक शक्तिसिंह परमार ने दी। उन्होंने बताया कि मामाजी (स्व. माणिकचंदजी) के जन्मशताब्दी समारोह के तहत सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर व्याख्यानों का सिलसिला वर्षभर चलता रहेगा। इंदौर में मामाजी के पुण्य स्मरण दिवस पर 27 दिसंबर को व्यख्यान का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा भोपाल, जबलपुर, रायपुर और लखनऊ में भी माणिकचंदजी की स्मृति में कार्यक्रम होंगे। जन्मशताब्दी समारोह का समापन अगले वर्ष 7 अक्टूबर- 2020 को नई दिल्ली में होगा।
इंदौर प्रेस क्लब भी करेगा कार्यक्रम।
स्व. माणिकचंद वाजपेयी इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष रहे हैं। इसके चलते प्रेस क्लब भी उनके जन्मशताब्दी वर्ष में उनकी स्मृति को समर्पित एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगा। प्रेस क्लब के वर्तमान अध्यक्ष अरविंद तिवारी की ओर से जन्मशताब्दी समारोह के श्री गोरे और श्री परमार ने ने यह जानकारी दी।
Related Posts
March 22, 2017 अयोध्या विवाद आपस में सुलझाएं, जरूरत पड़ी तो करेंगे मध्यस्थता: SC नई दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या […]
April 30, 2023 महापौर ने निगम बजट में 531 कॉलोनियों के संपत्ति कर की दरों में गुपचुप किया बदलाव
किसी भी कर की दर में वृद्धि नहीं करने की महापौर की घोषणा झूठी - शुक्ला।
इंदौर : […]
November 24, 2021 4 दिसम्बर को पातालपानी में टंट्या भील को अर्पित किए जाएंगे श्रद्धासुमन, निकलेंगी कलश यात्राएं
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 04 दिसंबर को अमर क्रांतिकारी टंट्या […]
February 18, 2025 यूनियन कार्बाइड के कचरे के निस्तारण को हाईकोर्ट की हरी झंडी
27 फरवरी और 04 मार्च को होगा कचरे के निष्पादन का ट्रायल रन।
जबलपुर : मध्यप्रदेश […]
December 1, 2020 आईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनकर दूर करने के दिए निर्देश
इंदौर : पुलिस की कार्यप्रणाली में कसावट लाने और उसमें कुछ कमियां हो तो सुधार करवाने व […]
April 23, 2021 उद्योगपति विनोद अग्रवाल ने पत्रकार कल्याण कोष में दिया ढाई लाख का अंशदान
इंदौर : अग्रवाल कोल कॉरपोरेशन के एमडी समाजसेवी विनोद अग्रवाल ने इंदौर प्रेस क्लब के […]
April 1, 2023 बावड़ी की छत ढहने से हुई जनहानि के मामले में मंदिर समिति के पदाधिकारियों पर एफआईआर
अपर कलेक्टर बेडेकर करेंगे मजिस्ट्रियल जांच
जांच के बिन्दु किए गए तय।
इंदौर : पटेल […]