इंदौर : बुधवार को भाजपा ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया। डॉ मुखर्जी जवाहरलाल नेहरू द्वारा जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने के खिलाफ थे। इस विषय पर मतभिन्नता के चलते उन्होंने सन 1951 में कांग्रेस से त्यागपत्र देकर जनसंघ की स्थापना की। कश्मीर में प्रवेश के लिए परमिट व्यवस्था के वे घोर विरोधी थे। उन्होंने 21 जून 1953 को परमिट के बिना ही जम्मू कश्मीर में प्रवेश किया। सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 23 जून 1953 को रहस्यमयी तरीके से उनकी मृत्यु हो गई थी।
बुधवार को उनके बलिदान दिवस पर भाजपा वार्ड क्र 65 में प्रदेश वार्ताकार जे पी मुलचंदानी,चंदा सिसोदिया,सुयश लेखी आदि की उपस्तिथि में व्याख्यान व पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। मूलचंदानी और अन्य वक्ताओं ने इस मौके पर स्व. मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश के लिए हर कुर्बानी देने का संकल्प व्यक्त किया। पर्यावरण की रक्षा के प्रण के साथ पौधे भी रोपे गए।
Related Posts
October 24, 2023 दशहरा पर इंदौर में कई स्थानों पर होगा रावण दहन
इंदौर : बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पर्व विजयदशमी पर दशहरा मैदान के साथ शहर के ए […]
February 27, 2023 इंदौर से शिरडी और उदयपुर के लिए इंडिगो शुरू करेगा सीधी उड़ान
इंदौर : इंडिगो एयरलाइंस इंदौर से शिर्डी और उदयपुर के लिए उड़ान शुरू करने जा रही है। 26 […]
December 26, 2020 सोशल मीडिया का जरूरत से ज्यादा उपयोग व्यक्तित्व के विकास में है बाधक
इंदौर : सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग युवाओं के व्यक्तित्व विकास की सबसे बड़ी बाधा है । […]
February 16, 2023 प्रशिक्षण पूरा करने वाले होमगार्ड जवानों को दिलाई गई शपथ
पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मान।
इंदौर : सिविल डिफेस जिला इंदौर के […]
October 1, 2023 सभ्यता का नया इतिहास रचने के लिए तैयार है भारत की 140 करोड़ जनता
ज्ञान परंपरा को पुनः जीवित करना ही हमारा लक्ष्य है।
संस्कृति संवर्धन न्यास के […]
September 23, 2021 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा पकड़ाया,चार आरोपी धराए, सट्टे में प्रयुक्त उपकरण व नकदी सहित सट्टा पर्चियां बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना लसूडिया की संयुक्त कार्रवाई में, आईपीएल क्रिकेट मैच […]
September 8, 2024 Aविद्याधाम में गणपति अथर्वशीर्ष और 11 हजार लड्डुओं से किया गया सहस्त्रार्चन
महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य में दस दिवसीय गणेशोत्सव में […]