इंदौर : शुक्रवार को बस ऑपरेटरों की मांगों पर सहमति बनने के बाद इंदौर से अन्य शहरों के लिए बसों का संचालन प्रारम्भ हो गया है। उधर कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशों के अनुरूप भोपाल आने- जाने के लिए चार्टर्ड बसों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। फिलहाल हर दो घंटे में बसों का संचालन किया जा रहा है। धीरे- धीरे पूरी क्षमता से बसों का संचालन होने लगेगा।
बीआरटीएस पर दौड़ी आई बसें।
करीब 5 माह बाद बीआरटीएस भी एक बार फिर आबाद हो गया। शनिवार से यहां आई बसों का संचालन होने लगा। हालांकि यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही।
संचालन से पूर्व बसों को किया सैनिटाइज।
एआईसीटीएसएल के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि संचालन के पूर्व सभी बसों और स्टाफ को सैनिटाइज किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए प्रत्येक यात्री के हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चार्टर्ड व आई बसों में यात्री किराया वही रखा गया है। उसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। श्री सोनी के मुताबिक शहर में सिटी बसों का संचालन भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
Related Posts
May 6, 2019 हिन्दू आतंकवाद के जुमले का जवाब है साध्वी प्रज्ञा- फडणवीस इंदौर: हेमंत करकरे को बीजेपी ने हमेशा शहीद माना है। उन्होंने देश के लिए शहादत दी। साध्वी […]
August 13, 2023 इसी माह हो सकता है पैसेंजर एंड पार्सल कार्गो लाइनर ट्रेन का ट्रायल
नई दिल्ली : देश की पहली पैसेंजर एंड पार्सल (पीएंडपी) कार्गो लाइनर ट्रेन जल्द संचालित […]
February 2, 2025 जन सामान्य के कल्याण का है केंद्रीय बजट : मंत्री विजयवर्गीय
बजट में गरीब, नारी, युवा, अन्नदाता को केन्द्र में रखते हुए मध्यम वर्ग का भी रखा गया है […]
November 28, 2023 पिता और बहन पागल समझते थे इसलिए मार डाला
पुलिस की पूछताछ में पिता - बहन के हत्यारे बेटे का कबूलनामा।
इंदौर : संयोगितागंज […]
June 23, 2023 खजराना गणेश मंदिर में दानपात्रों से निकला एक करोड़ 83 लाख का चढ़ावा
इंदौर : देश-विदेश में ख्यात खजराना गणेश मंदिर के दानपात्रों की गिनती समाप्त हो गई है। […]
May 8, 2022 आयुर्वेदिक दवाइयों के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 14 महिलाओं सहित 21 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ' वर्ल्ड मार्ट नेटवर्क' कंपनी की एजेंसी दिलवाने और आयुर्वेदिक दवाओं के नाम पर […]
October 22, 2020 पाकिस्तान स्थित सिंध और बलूचिस्तान प्रान्त की आजादी पर रखी थी बात- लालवानी
इंदौर : गुरुवार को पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद शंकर लालवानी एक बार फिर सिंध प्रांत […]