इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित हंसदास मठ परिसर पर महामंडलेश्वर महंत रामचरणदास महाराज के सान्निध्य में नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में सुबह 6 बजे शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की गई। मठ के पं. पवनदास शर्मा ने बताया कि मंडल स्थापना, कलश जवारे एवं अखंड दीप की स्थापना कर नवग्रह षोडश मातिृका पूजन के बाद की गई आरती में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। विद्वान पंडितों द्वारा इस अवसर पर मां अन्नपूर्णा, मां गायत्री एवं मां सरस्वती के समक्ष नवरात्रि में संपुटित दुर्गा सप्तशती के पाठ भी शुरू कर दिए गए हैं। इस अवसर पर तीनों माताओं का आकर्षक श्रृंगार किया गया और मंदिर पर आकर्षक विद्युत एवं पुष्प सज्जा की गई है। महोत्सव में प्रतिदिन सुबह-शाम दुर्गा सप्तशती के पाठ एवं रात 8 बजे महाआरती होगी। दशहरे पर 15 अक्टूबर को सुबह दुर्गा सप्तशती पाठ की पूर्णाहुति एवं कन्या भोज के साथ महोत्सव का समापन होगा।
Related Posts
March 20, 2017 लखनऊ में शपथ ग्रहण पीएम मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में संपन्न शपथ होने तक मंच पर मौजूद रहे अखिलेश मुलायम
उत्तर प्रदेश सरकार का नया […]
October 11, 2020 एक इंच से अखर गया ‘राजा का रंक होना’
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
राजा और रंक में केवल इतना ही फर्क है जितना केकेआर और किंग्स इलेवन […]
July 16, 2021 खात्मे की ओर कोरोना संक्रमण, केवल 1 मिला नया संक्रमित
इंदौर : कोरोना संक्रमण का दौर अब समाप्ति की ओर है। इंतजार केवल इस बात का है कि संक्रमण […]
August 4, 2024 05 अगस्त से चलेगा यातायात में सुधार का महाअभियान ‘ट्रैफिक मित्र’
मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जनभागीदारी से ट्रैफिक सुधार अभियान।
महापौर, जिला कलेक्टर, […]
December 14, 2024 भक्ति से अलंकृत ज्ञान ही शोभायमान होता है
गीता भवन में चल रहे 67वें अ.भा. गीता जयंती महोत्सव में जगदगुरू वल्लभाचार्य के […]
February 8, 2022 एरोड्रम पुलिस ने जिलाबदर बदमाश को किया गिरफ्तार
इंदौर : जिलाबदर बदमाश, पुलिस थाना एरोड्रम की गिरफ्त में आया है। आरोपी के विरुद्ध चोरी […]
January 7, 2024 अभ्यास मंडल के चुनाव में रामेश्वर गुप्ता अध्यक्ष, माला सिंह ठाकुर सचिव चुने गए
इन्दौर : शहर के हित से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने के साथ वैचारिक समृद्धि लाने में छह […]