इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित हंसदास मठ परिसर पर महामंडलेश्वर महंत रामचरणदास महाराज के सान्निध्य में नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में सुबह 6 बजे शुभ मुहूर्त में घटस्थापना की गई। मठ के पं. पवनदास शर्मा ने बताया कि मंडल स्थापना, कलश जवारे एवं अखंड दीप की स्थापना कर नवग्रह षोडश मातिृका पूजन के बाद की गई आरती में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। विद्वान पंडितों द्वारा इस अवसर पर मां अन्नपूर्णा, मां गायत्री एवं मां सरस्वती के समक्ष नवरात्रि में संपुटित दुर्गा सप्तशती के पाठ भी शुरू कर दिए गए हैं। इस अवसर पर तीनों माताओं का आकर्षक श्रृंगार किया गया और मंदिर पर आकर्षक विद्युत एवं पुष्प सज्जा की गई है। महोत्सव में प्रतिदिन सुबह-शाम दुर्गा सप्तशती के पाठ एवं रात 8 बजे महाआरती होगी। दशहरे पर 15 अक्टूबर को सुबह दुर्गा सप्तशती पाठ की पूर्णाहुति एवं कन्या भोज के साथ महोत्सव का समापन होगा।
Related Posts
June 10, 2021 महू में भी शुरू हुआ ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र, मंत्री ठाकुर ने लिया इंतजामों का जायजा
इंदौर : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने गुरुवार को इंदौर जिले के महू तहसील की […]
March 24, 2021 कीट नाशक पीने वाले युवक को डायल- 100 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल
इंदौर : राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल पर मंगलवार 23 मार्च को सूचना […]
November 12, 2020 भक्तों के लिए खुले सीकर स्थित खाटू श्याम धाम के पट, दर्शन के लिए करवाना होगा ऑनलाइन पंजीकरण
इंदौर : राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम के विश्व प्रसिद्ध मंदिर के दरवाजे आम भक्तों […]
September 23, 2022 केशरबाग रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा प्रस्ताव
महापौर, विधायक, निगम आयुक्त ने केशर बाग रोड, दशहरा मैदान एवं विश्रामबाग में विकास […]
May 9, 2022 नकारात्मक यादों को को अंतर्मन से हटा दें, जीवन आनंदमय हो जाएगा – डॉ. समीरा
रास्ते पर चलते समय, रास्ते के हिसाब से मुड़ना पड़ता है।आशाएं टूटने से हम अपनी, […]
March 1, 2021 जीत ही होगा टिकट वितरण का आधार, प्रबुद्धजनों से चर्चा कर तैयार होगा बीजेपी का घोषणा पत्र- गुप्ता
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी की नगरीय निकाय चुनाव समिति के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व […]
July 29, 2025 बोरिंग से पानी भरने के विवाद में हत्या करने वाले आरोपियों को उम्र कैद
इंदौर : सरकारी बोरवेल पर पानी भारने की बात लेकर हुए विवाद मे हत्या कारित करने वाले […]