‘फाग महोत्सव’, वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां।
इंदौर : पश्चिम क्षेत्र के श्री हंसदास मठ पर फाग उत्सव व भजन संध्या का आयोजन किया गया। देर रात तक हजारों की संख्या में मातृशक्ति, जनप्रतिनिधि समाजसेवी इस दौरान मौजूद रहे।
विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित योगेंद्र महंत ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में भगवान रणछोड़जी, श्री लक्ष्मी नारायण, भगवान श्री गणेश, राधा-कृष्ण शिव दरबार, पंचमुखी चिंता हरण हनुमान व माताजी की प्रतिमा का अभिषेक- पूजन किया गया। इसके बाद विभिन्न फूलों से मनोहारी श्रृंगार किया गया। पंडित योगेंद्र महंत, पवन दास महाराज ने बताया देर रात तक चले इस आयोजन में पारिवारिक माहौल पूरे समय बना रहा। 10 क्विंटल से ज्यादा चंपा, चमेली, गेंदा,गुलाब के फूलों से होली खेली गई।
गन्नू महाराज के भजनों की प्रस्तुति देर रात तक चली।
फाग खेलन बरसाने आए हैं नटवर नन्द किशोर, आज बिरज में होरी रे रसिया, होरी खेले रधुविरा, बाँस की बांसुरिया पे घणौ इतरवे, मीठे रस से भरियों रे, राधा रानी लागे आदि सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। क्षेत्र के हजारों रहवासी इन भजनों पर झूम उठे। देर रात तक ये आध्यात्मिक उल्लास का माहौल छाया रहा।
Related Posts
January 20, 2020 निधि ये कैसी विधि रची, लजा दिया तुमने, तुम्हारे थप्पड़ की गूंज गुल खिलाएगी *गोविंद मालू*
राजगढ़ ब्यावरा की कलेक्टर निधि निवेदिता के बचाव में उतरी काँग्रेस से मैं […]
October 9, 2023 पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान,मप्र में 17 नवंबर को मतदान
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 07 और 17 नवंबर को मतदान होगा।
मिजोरम में 07 नवंबर को […]
September 7, 2022 तीन दिन आवभगत के बाद मराठी भाषी परिवारों ने दी महालक्ष्मी को भावभीनी विदाई
इंदौर : शहर के महाराष्ट्रीयन परिवारों में महालक्ष्मी की अगवानी और पूजन के बाद सोमवार को […]
November 20, 2024 मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों को युवक कांग्रेस ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
केंद्र की बीजेपी शासित एनडीए सरकार पर लगाया मणिपुर में शांति स्थापित करने में असफल रहने […]
January 11, 2025 बीजेपी चलाएगी संविधान गौरव अभियान
भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती मनाने वर्ष भर चलेगा अभियान।
भोपाल : कांग्रेस की […]
July 9, 2025 करों में भारी वृद्धि के खिलाफ नगर निगम के जोनल कार्यालयों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले मंगलवार, 09 जुलाई को इंदौर नगर निगम के सभी 22 […]
October 21, 2024 पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : कर्तव्य पथ पर प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में प्रतिवर्ष की भांति […]