इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित प्राचीन हंसदास मठ पर रामलला मंदिर के भूमिपूजन के उपलक्ष्य में महामंडलेश्वर स्वामी रामचरण दास महाराज के सान्निध्य में राम दरबार एवं अन्य देवालयों को दीपों से सजाकर राम नाम लिखा गया। मठ के पं. पवन शर्मा ने बताया कि संध्या को 11 सौ दीपों को मठ परिसर में पंक्तिबद्ध श्रृंगारित कर राम नाम की रचना की गई। इस अवसर पर आकर्षक पुष्प एवं विद्युत सज्जा भी की गई थी। सुंदर कांड के पाठ, राम रक्षा स्त्रोत एवं हनुमान चालीसा के पाठ भी पंचमुखी चिंताहरण हनुमानजी के समक्ष किए गए। संतों ने अयोध्या में मंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी में नाचते गाते हुए इस पुनीत कार्य में सहयोगी बंधुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर महंत अमित दास, भुवन शर्मा, सुभाष शर्मा, बृजेश शर्मा, महंत यजत्रदास, विजयरामदास, चुनमुन बाबा, राजेंद्र वर्मा, कैलाश गोयल, वर्षा शर्मा, ज्योति शर्मा, कामाख्या शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे। सामाजिक दूरी एवं फेस मास्क का पालन करते हुए सभी उत्सव मनाए गए। कोरोना महामारी से मुक्ति एवं देश में सुखद वर्षा की कामना भी की गई।
Related Posts
October 15, 2020 बहुरूपियों को वोटर रूपी राम देंगे सजा- मालू
इंदौर : जिन्हें अपने काम पर भरोसा नहीं, राम पर भरोसा नहीं वे अब हारने की कगार पर आकर […]
January 20, 2020 निधि ये कैसी विधि रची, लजा दिया तुमने, तुम्हारे थप्पड़ की गूंज गुल खिलाएगी *गोविंद मालू*
राजगढ़ ब्यावरा की कलेक्टर निधि निवेदिता के बचाव में उतरी काँग्रेस से मैं […]
June 15, 2020 नियम- शर्तों के साथ फल मंडी खोलने को प्रशासन की हरी झंडी इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने देवी अहिल्याबाई होलकर फल मण्डी प्रांगण […]
August 25, 2021 कांग्रेसियों पर लाठियां भांजने से शिवराज सरकार का लोकतंत्र विरोधी चेहरा उजागर- शुक्ला
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला का कहना है कि प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के […]
March 11, 2025 ट्रेवल्स की बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करनेवाली गैंग का सरगना मथुरा से गिरफ्तार
इंदौर : ट्रेवल्स की बुकिंग कराने के नाम पर, ऑनलाइन धोखाधडी करने वालेअंतर्राज्य गिरोह का […]
September 9, 2023 प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को विधानसभा दो और तीन में लगेगा विशाल स्वास्थ्य शिविर
देशभर से 150 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर्स देंगे शिविर में सेवाएं।
बीजेपी कार्यकर्ता घर […]
October 7, 2019 पम्पों पर पहुंचा पर्याप्त पेट्रोल, कलेक्टर ने दी अफवाहों से बचने की सलाह इंदौर : पेट्रोल को लेकर रविवार शाम से मची मारामारी जिला प्रशासन के सक्रिय होते ही खत्म […]