अपने रूप जाल में फंसाकर युवती ने सराफा कारोबारी से हड़पी करोड़ों की संपत्ति और लाखों रुपए नकद ।
लसूडिया पुलिस ने युवती सहित तीन के खिलाफ दर्ज किया केस।
इंदौर : सराफा कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर करोड़ों रुपए की संपत्ति और लाखों रुपए नकद हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लसूडिया पुलिस ने इस मामले में युवती व उसके पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार सराफा कारोबारी मनोज को आरोपिया शीतल ठाकुर ने अपने रूप के जाल में फंसाया और बाद में उसे ब्लैकमेल कर 70 ग्राम गोल्ड, घर, कार, मोबाइल सहित करोड़ों का माल और लाखों रुपए नकद हड़प लिए। इस काम में उसके पिता और एक अन्य साथी भी शामिल थे।
करोड़ों रूपए ऐंठने के बाद भी जब आरोपिया शीतल की मांगे कम नहीं हुई तो हनी ट्रैप के शिकार कारोबारी ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस की शरण ली।फरियादी सराफा कारोबारी मनोज की शिकायत पर पुलिस लसूड़िया ने आरोपिया शीतल ठाकुर, उसके पिता और एक अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।
Related Posts
November 13, 2023 जब भी क्षेत्रीय जनता को जरूरत पड़ी, मैं मदद के लिए तत्पर रहा : मधु वर्मा
क्षेत्रीय विधायक ने नहीं ली कभी क्षेत्र की सुध।
जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह मातृशक्ति […]
November 15, 2022 मनी लांड्रिंग मामले में जैकलीन को जमानत
नई दिल्ली : मनी लॉड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत मिली […]
October 21, 2021 शक्ति पम्प्स ने 2021 की दूसरी तिमाही में अर्जित किया 7.29 करोड़ का शुद्ध लाभ
इंदौर : शक्ति पम्पस (इंडिया) लिमिटेड ने बिक्री में लगातार वृद्धि के साथ सितंबर 2021 को […]
February 9, 2019 वासंती रंग में सजी तरुण जत्रा में बिखरे लोक संस्कृति के रंग इंदौर: मेले को मराठी में जत्रा कहा जाता है। मेले की परंपरा बरसों से चली आ रही है। समय के […]
June 30, 2020 महाकाल की शाही सवारी का बदला रूट, ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु उज्जैन : श्रावण माह के मद्देनजर कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में महाकाल मंदिर प्रबन्ध […]
July 26, 2024 100 बोन मैरो ट्रांसप्लांट चिकित्सा के क्षेत्र में इंदौर के बढ़ते कदम हैं..
नियंत्रित जीवनचर्या, शुद्ध और पौष्टिक खानपान की जागरूकता प्रयास हेतु चिकित्सक आगे आएं-- […]
October 28, 2020 सुरखी और सांवेर के चुनाव में है कई समानताएं
🔹 प्रकाश हिंदुस्तानी 🔹
सुरखी (Surkhi ) विधानसभा क्षेत्र की तुलना अगर किसी क्षेत्र से […]