उज्जैन : श्रावण माह के मद्देनजर कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में महाकाल मंदिर प्रबन्ध समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में सर्वानुमति से तय किया गया की श्रावण माह में महाकाल मंदिर से निकलने वाली शाही सवारी परंपरागत मार्ग से नहीं निकलेगी । सवारी के लिए नया मार्ग निर्धारित किया गया ।
सवारी में भजन मंडलियां नहीं होंगी शामिल।
बैठक में तय किया गया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए महाकाल की सवारी में आम श्रद्धालुओं के साथ भजन मंडलियां भी शामिल नहीं हो पाएंगी। श्रद्धालु टीवी और ऑनलाइन महाकाल की सवारी देखने का लुत्फ उठा सकेंगे।
प्रतिदिन 10 हजार श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन।
श्रावण माह के दौरान महाकाल मंदिर में सुबह 5,30 से रात 9 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान प्रतिदिन 10 हजार श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे।
नागपंचमी पर भी ऑनलाइन होंगे दर्शन।
श्रावण माह में नाग पंचमी पर नागचंद्रेश्वर मंदिर में भी श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिलेगा। श्राद्धालुओं के लिए ऑनलाइन दर्शन का इंतजाम किया गया है। यह मंदिर वर्ष में एक बार खुलता है जिसमें हर वर्ष देश भर से दो लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शनलाभ लेने आते हैं। इस वर्ष श्रावण महोत्सव भी नहीं मनाया जाएगा ।
Related Posts
March 30, 2025 एमवायएच में घटित घटना की जांच के लिए कलेक्टर ने गठित की जांच समिति
इंदौर : महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय इंदौर में इलाज के लिए आने वाले मरीज़ों का उपलब्ध […]
June 18, 2020 रेलवे ने चीन की कम्पनी से खत्म किया अरबों का करार.. नई दिल्ली : लद्दाख की गलवान घाटी में चीन की कायराना हरकत के बाद देशभर में चीन के खिलाफ […]
December 23, 2022 डॉ. पगारे और श्रीमती दीक्षित सहित आठ रचनाकार तिवारी स्मृति सम्मान से नवाजे जाएंगे
25 दिसंबर को सम्मानित होंगे रचनाकार।
इंदौर : वरिष्ठ शिक्षक और लेखक डाॅ. एस.एन. […]
January 4, 2022 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों का शुरू हुआ टीकाकरण, इंदौर में पहले दिन 52 हजार बच्चों ने लगवाया टीका
इंदौर : इंदौर जिले में सोमवार से उमंग और उत्साह के साथ मिशन 15-18 प्रारंभ हुआ। इस मिशन […]
October 10, 2022 शरद पूर्णिमा पर डॉक्टर्स ने बिखेरी सुरीले गीतों की अमृतमय चांदनी
इंदौर : शरद पूर्णिमा पर जब चांद, बादलों की ओट से निकलकर अमृत बरसाने की जद्दोजहद में […]
January 14, 2025 बीजेपी को दिए भारी समर्थन की सजा भुगत रहे इंदौरवासी
बीजेपी पार्षद के बेटे व महिलाओं के साथ अभद्रता पर बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू […]
August 21, 2022 सफाई मित्रों के सम्मान में मंत्री, महापौर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने थामी झाड़ू, की सफाई
शहर के विभिन्न स्थानों पर पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों […]