इंदौर : सत्ता के गलियारों में हड़कम्प मचा देने वाले हनी ट्रैप मामले में अदालत ने पुलिस को दो आरोपियों आरती व श्वेता पति विजय के वॉइस और हैंडराइटिंग सैंपल लेने की अनुमति दे दी है।
बचाव पक्ष के वकीलों ने ली थी आपत्ति।
सोमवार को केस से जुड़ी पांचों महिला आरोपियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जेएमएफसी मनीष भट्ट की अदालत में पेशी हुई थी। उस दौरान पुलिस ने लिखित आवेदन पेश करते हुए आरोपी आरती दयाल के वॉइस और श्वेता पति विजय के हैंडराइटिंग सैंपल लेने की अनुमति मांगी थी। आरती के वकील घनश्याम गुप्ता व अखिल गोधा और श्वेता पति विजय के वकील धर्मेन्द्र गुर्जर ने इसपर आपत्ति जताते हुए जवाब पेश करने के लिए एक दिन का समय मांगा था। मंगलवार को बचाव पक्ष ने लिखित जवाब पेश करने के साथ अपने तर्क रखते हुए पुलिस की मांग को गलत ठहराया। पुलिस की ओर से जिला अभियोजन अधिकारी मो. अकरम शेख ने बचाव पक्ष की दलीलों का जवाब देते हुए न्याय दृष्टान्त पेश करने के साथ आगे की जांच के लिए वॉइस और हैंडराइटिंग सैंपल को जरूरी बताया।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरती दयाल के वॉइस और श्वेता पति विजय के हैंडराइटिंग सैंपल लेने की अनुमति पुलिस को प्रदान कर दी। अब पुलिस जेल में जाकर दोनों के सैंपल लेगी। इस बीच न्यायिक हिरासत में जेल में बंद पांचों महिला आरोपियों की पेशी की अगली तारीख 24 अक्टूबर तय की गई है।
Related Posts
June 21, 2021 इंदौर ने टीकाकरण में भी रचा इतिहास, एक दिन में 2 लाख से अधिक लोगों को लगाई गई वैक्सीन
इंदौर : टीकाकरण को लेकर भी इंदौर ने इतिहास रच दिया है। स्वच्छता में पहले से नम्बर वन […]
November 8, 2020 इस्कान मन्दिर में दिवाली के उपलक्ष्य में होगा कमल दीपदान
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्काॅन) मंदिर इंदौर पर दीपावली के […]
July 18, 2017 कई मंत्रियों के पास है अतिरिक्त प्रभार, सत्र समाप्ति के बाद हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार नई दिल्ली: स्मृति ईरानी को वेंकैया नायडू की जगह सूचना प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त […]
January 10, 2023 प्रवासी भारतीय महिला का खोया मोबाइल इंदौर पुलिस ने ढूंढकर लौटाया
कनाडा की प्रवासी भारतीय महिला का सम्मेलन के दौरान खो गया था मोबाइल।
मोबाइल खोने की […]
October 15, 2023 हरसोला में है भवानी माता का चमत्कारी मंदिर
श्रद्धालुओं की मन्नत होती है पूरी।
400 साल पुराना बताया जाता है मंदिर का […]
July 12, 2020 उषा नगर डकैती कांड के आरोपी गिरफ्तार, अन्य स्थानों पर भी डकैती डालने की बना रहे थे योजना इंदौर : पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीती 8 जुलाई को अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के […]
February 27, 2021 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सामयिक कविता ‘विज्ञान एक प्रामाणिक ज्ञान’
``विज्ञान तो है क्रमबद्ध व्यवस्थित ज्ञान।
कल्पनाओं और तथ्यों को यह देता सत्यापित […]