इंदौर : हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले की प्रमुख आरोपी आरती की तबियत सोमवार सुबह फिर बिगड़ने के बाद उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
रविवार को अदालत ने आरती व उसकी साथी मोनिका की पुलिस रिमांड 5 दिन के लिए बढ़ा दी थी। उसके बाद थाने ले जाते ही मोनिका बेहोश हो गई वहीं आरती ने भी तबियत खराब होने की शिकायत की थी। उसने खुद को प्रेग्नेंट होना भी बताया था हालांकि जांच के बाद प्रेग्नेंट होने की बात गलत निकली। डॉक्टरों ने जांच व उपचार के बाद दोनों(आरती व मोनिका) की हालत को सामान्य बताया था। इसपर पुलिस उन्हें वापस थाने ले आई थी। सोमवार सुबह पुलिस दोनों को आगे की जांच के लिए भोपाल ले जाने की तैयारी कर ही रही थी कि आरती की तबियत खराब हो गई। तत्काल उसे एमवायएच ले जाया गया जहां जांच के बाद एडमिट कर उसका इलाज किया जा रहा है। आरती की तबियत खराब होने से पुलिस मोनिका को ही भोपाल लेकर गई है।
Related Posts
January 28, 2022 बालिका को बहला- फुसला कर ले जाने वाले आरोपी को 3 वर्ष का कारावास
इंदौर : अवयस्क बालिका को बहला फुसला कर ले जाने वाले आरोपी को अदालत ने 03 वर्ष के सश्रम […]
August 18, 2022 डकैती की योजना बनाते तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े, दो फरार
इंदौर : डकैती की योजना बनाते हुए 3 बदमाश पुलिस थाना लसूड़िया की गिरफ्त में आए हैं। […]
May 15, 2021 16 मई के बाद भी जारी रखा जाएगा जनता कर्फ्यू, कलेक्टर मनीष सिंह ने दिए संकेत
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने जनता कर्फ़्यू 16 मई के बाद भी जारी रहने के संकेत दिए हैं। […]
March 8, 2022 इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की फील्ड रिपोर्टिंग में नाज़ ने बनाया ऊंचा मुकाम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष।
नब्बे के दशक तक देश, प्रदेश और शहर में मीडिया के […]
May 19, 2024 जीआरपी ने नाबालिग बालिका को समझा बुझाकर किया परिजनों के सुपुर्द
माता - पिता की डांट से नाराज़ होकर घर छोड़कर जा रही थी नाबालिग।
लाखों रुपए लेकर […]
June 26, 2023 शराब पीकर ड्यूटी कर रहा रेलवे कर्मचारी निलंबित
इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक चार स्थित टिकट काउंटर पर दे रहा था […]
June 9, 2024 एमबीए के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में एक ही इंस्टीट्यूट का कंप्यूटर ऑपरेटर और दो छात्र गिरफ्तार
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर के दो प्रश्नपत्र […]