इंदौर : पांच दिवसीय दीपोत्सव का समापन मंगलवार को भाई दूज के साथ हुआ। भाई- बहन के स्नेह भरे रिश्ते को एक बार फिर नए आयाम मिले।इस दिन बहनों ने भाइयों की आरती उतारी और मिठाई खिलाकर उनकी लम्बी आयु के साथ सुखी, स्वस्थ्य और समृद्ध जीवन की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर सुख- दुख में उसके साथ खड़े होने का वचन दोहराया।
यम द्वितीया भी कहा जाता है।
दीपावली के दो दिन बाद याने पांच दिवसीय दीपोत्सव के पांचवे दिन भाई दूज मनाई जाती है। भाई बहन के स्नेह के प्रतीक इस पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन यम की उपासना करने से अकाल मौत का भय नहीं रहता। इस दिन भाइयों का बहनों के घर जाकर भोजन करना शुभ माना जाता है।
चांवल का लेप लगाना होता है शुभ।
देश के विभिन्न हिस्सों में भाई दूज की परंपरा अलग- अलग ढंग से निभाई जाती है। कुछ क्षेत्रों में चांवल को पीसकर उसका और सिंदूर का लेप भाइयों के हाथों पर लगाया जाता है। उसपर पान के 5 पत्ते, सुपारी और चांदी का सिक्का आदि रखकर जल छिड़कते हुए मंत्रोच्चार के बीच भाइयों की लंबी उम्र की कामना बहनों द्वारा की जाती है।
Related Posts
November 13, 2021 श्रेष्ठ रिपोर्टिंग और फोटोग्राफी स्पर्धाओं के विजेता विधानसभा अध्यक्ष के हाथों होंगे पुरस्कृत
इंदौर : प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली गोपीकृष्ण गुप्ता स्मृति रिपोर्टिंग स्पर्धा की […]
May 30, 2022 तीन दिवसीय सोया महाकुंभ का केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ
इंदौर : आईसीएआर-भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, सोयाबीन अनुसंधान एवं विकास सोसायटी, […]
March 7, 2021 7 फीसदी ग्रोथ रेट के साथ मिले डेढ़ सौ से ज्यादा संक्रमित, 2 मरीजों की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण के नए मामले डेढ़ सौ के ऊपर ही मिल रहे हैं। इसी के साथ यूके […]
June 29, 2022 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में महिलाओं के तख्तियां लहराने से मचा हड़कंप
इंदौर : मंगलवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में […]
March 28, 2020 विचाराधीन कैदियों को मिलेगी 45 दिन की अंतरिम जमानत इंदौर : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से जेलों में बंद कैदियों को बचाने के लिए विभिन्न […]
June 27, 2021 पूर्व विधायक नेमा ने की तालाब की सफाई, किया पौधारोपण
इंदौर : भाजपा द्वारा डॉक्टर मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से मुखर्जी जन्म दिवस 6 जुलाई […]
December 19, 2022 वर्षा ने बनाई लोक कलाओं पर आधारित विशालकाय रंगोली
(राजेंद्र कोपरगांवकर )हुनर को जब जिद, जज्बा, जुनून और समर्पण का साथ मिल जाए तो ऐसी नायब […]