तीन करोड़ 32 लाख 35 हजार रुपये से अधिक के अवार्ड पारित।
इंदौर : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के इंदौर खण्डपीठ में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत संपन्न हुई। इस लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के माध्यम से 279 प्रकरणों का निराकरण किया गया। निराकृत प्रकरणों में तीन करोड़ 32 लाख 35 हजार रूपये से अधिक के अवार्ड पारित किए गए। यह लोक अदालत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के निर्देशानुसार और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर के प्रशासनिक न्यायाधिपति विवेक रूसिया के आदेशानुसार संपन्न हुई।
प्रिंसिपल रजिस्ट्रार एवं सचिव उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि लोक अदालत में प्रकरणों की संख्या को देखते हुए न्यायालय में लंबित विभिन्न प्रकरणों के आपसी समझौते के माध्यम से निराकरण हेतु 03 खंडपीठों का गठन किया गया था। सभी खंडपीठों में सिविल (एम.ए.सी.टी. आदि), रिट एवं क्रिमिनल से संबंधित 732 प्रकरणों को सुनवाई हेतु रखा गया था, जिसमें से कुल 279 प्रकरण निराकृत हुए।
Related Posts
April 21, 2021 नवलखा कांटाफोड़ मन्दिर में 10 और ऑक्सीजन मशीनें आई, लगे हाथ मरीजों को उपलब्ध कराई गई
इंदौर : शहर में कोरोना महामारी के निरंतर बढ़ रहे आंकड़ों को देखते हुए नवलखा स्थित […]
June 19, 2021 रजिस्ट्रार वर्मा सहित छह जिला व सत्र न्यायाधीश हाई कोर्ट जज बनाए गए
इंदौर : हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में पदस्थ प्रिंसिपल रजिस्ट्रार अनिल वर्मा सहित छह जिला […]
September 29, 2020 आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा के समर्थन में आगे आई बेटी, मां को बताया मानसिक रोगी..!
भोपाल : वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा पत्नी की पिटाई के मामले में नया […]
August 1, 2025 25 अक्टूबर तक पूरा करें सड़कों का निर्माण व पेंचवर्क
महापौर भार्गव ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश।
निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़क एवं […]
July 30, 2021 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष सांसद लालवानी ने इंदौर में पीजीआई खोलने की रखी मांग
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल रिसर्च […]
May 10, 2024 बीजेपी के विकिपीडिया थे गोविंद मालू
स्मृति शेष
भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू के निधन की खबर ने सभी […]
May 26, 2021 आयुष चिकित्सक, कर्मचारियों की हड़ताल जारी, भीख मांगकर किया सरकार की बेरुखी का विरोध
इंदौर : कोविड ड्यूटी में तैनात आयुष चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की हड़ताल बुधवार को […]