मुख्यमंत्री निवास पर हुई मुलाक़ात।
ग्रीन बॉंड को लेकर दो जानकारी।
शहर हित के अन्य विषयों को लेकर भी हुई सारगर्भित चर्चा ।
भोपाल : इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल स्तिथ निवास पर मुलाक़ात की।उन्होंने इंदौर में अब तक किए गए कार्यों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जलूद पंपिंग स्टेशन पर सोलर प्लांट को लेकर भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से विस्तार से चर्चा की। महापौर बताया कि इस प्रयोग से किस तरह से बिजली की खपत कम की जा सकता है। महापौर भार्गव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को यह भी बताया कि साल इंदौर तक पानी पहुंचाने के लिए ढाई सौ करोड़ रुपये बिजली बिल के पैसे नगर निगम को चुकाना पड़ते हैं। नगर निगम देश का पहला नगरीय निकाय होगा, जो किसी प्रोजेक्ट के लिए ग्रीन बांड जारी करेगा। आम लोग भी पहली बार इस बांड में निवेश कर सकेंगे।साथ ही खरीदने वालों को आठ प्रतिशत से ज्यादा ब्याज मिलेगा, जिसका अर्धवार्षिक भुगतान होगा।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्यमित्र भार्गव के नवाचार की सराहना की। महापौर द्वारा हुकुमचंद मिल को लेकर भी विभिन्न जानकारी से मुख्यमंत्री श शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया वहीं सीसीटीवी सर्वेलेंस, इंटिग्रेटेड ट्रेफ़िक सिस्टम , संजीवनी क्लिनिक, मॉडल स्कूल , योग मित्र अभियान , के अलावा अहिल्या वन को लेकर भी जानकारी दी।
Related Posts
October 13, 2021 भारत माता की जय नहीं बोलने पर स्कूली छात्र भिड़े, 18 पर प्रकरण दर्ज
इंदौर : भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारों को लेकर दो पक्षों के छात्र आपस में […]
November 24, 2023 पंजाब निवासी पांच आर्म्स तस्कर गिरफ्तार
05 अवैध पिस्टल, कारतूस व इनोवा कार बरामद।
इंदौर : अवैध फायर आर्म्स के साथ पंजाब के […]
September 2, 2022 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक महिला सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले 06 आरोपी, क्राइम ब्राँच […]
July 1, 2021 डीएड की मार्कशीट फर्जी पाए जाने पर दो शिक्षकों को किया गया सेवामुक्त
इंदौर : जिले में शासकीय स्कूलों में पदस्थ दो शिक्षकों को डीएड की फर्जी मार्कशीट […]
September 3, 2020 थम नहीं रहा कोरोना का संक्रमण , प्रतिदिन ढाई सौ से ज्यादा मिल रहे संक्रमित मरीज..! इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रतिदिन ढाई सौ से […]
February 4, 2021 IIM की प्रोफेसर सुरभि दयाल की रिपोर्ट, तनावपूर्ण साबित हो रहा ऑनलाइन एजुकेशन
🔺 12 फीसदी छात्रों के मन में आया खुदकुशी का विचार
🔼 95 फीसद विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन […]
July 2, 2022 किसी के भी ठेले नहीं तोड़े जाएंगे, हॉकर्स जोन के लिए चिन्हित करेंगे जगह – भार्गव
हम आपके सुख दुख के साथी है-रमेश मेंदोला।
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र कं्र 2 में भाजपा […]