इंदौर : फिलहाल शहर के पलासिया स्थित उदासीन आश्रम में विराजमान दिगम्बर जैन सन्त आचार्यश्री विद्यासागरजी महाराज जल्द ही हाईकोर्ट परिसर में अपने प्रवचनों से न्यायाधीशों और अभिभाषकों को लाभान्वित करेंगे। आचार्यश्री के शिष्य ब्रह्मचारी सुनील भैया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के न्यायाधीश और बार काउंसिल के पदाधिकारियों की पहल पर आचार्यश्री अपने प्रवचन और आशीर्वाद देने हाईकोर्ट आएंगे। वे देश के पहले ऐसे सन्त हैं जो किसी कोर्ट परिसर में प्रवचन देने जा रहे हैं। हालांकि तारीख अभी तय नहीं हुई है।
ब्रह्मचारी सुनील भैया के मुताबिक आचार्यश्री राजवाड़ा चौक में भी महती धर्मसभा को सम्बोधित करेंगे।
प्रतिभा स्थली पर जिनालय का करेंगे शिलान्यास।
आचार्यश्री विद्यासागरजी, विहार करते हुए सांवेर रोड पर रेवती रेंज स्थित प्रतिभा स्थली पहुंचेंगे। वे वहां 126 फ़ीट ऊंचे सहस्रकूट जिनालय का शिलान्यास करेंगे।इसी के साथ 225 फ़ीट ऊंचे सर्वतोभद्र मन्दिर की आधारशिला भी रखेंगे। ब्रह्मचारी सुनील भैया के अनुसार प्रतिभा स्थली पर संचालित बालिका विद्यालय का विस्तार किया जा रहा है। एक नया भवन भी बनाया जा रहा है।हर धर्म की गरीब वर्ग की बालिकाएं यहां रहकर 4 थी से 12 वी तक निःशुल्क अध्ययन कर सकेंगी। करीब 16 सौ बच्चियों को यहां प्रवेश दिया जाएगा।
Related Posts
November 26, 2020 ईपीएफओ को उमंग ऐप पर सर्वाधिक लेनदेन के लिए प्लेटिनम पार्टनर पुरस्कार
नई दिल्ली : उमंग ऐप के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं […]
February 25, 2024 अतिशय खासगीवाला अध्यक्ष,अमितेश जैन सचिव चुने गए
आईसीएआई की नई कार्यकारिणी का गठन।
इंदौर - आईसीएआई की इंदौर शाखा की नयी कार्यकारिणी […]
July 25, 2023 अवैध देशी पिस्टल के साथ 5 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध फायर आर्म्स के साथ आदतन आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना खजराना की […]
April 7, 2020 स्वास्थ्य विभाग के 5 कर्मचारियों सहित भोपाल में 12 नए पॉजिटिव.. भोपाल : भोपाल में कोरोना संक्रमित 12 नए मरीज मिले हैं। मंगलवार सुबह 12 संक्रमित […]
October 16, 2021 चूर- चूर हुआ रावण का दम्भ, पलभर में जलकर हुआ खाक, लोगों ने की हर्षध्वनि
इंदौर : असत्य पर सत्य की विजय का पर्व 'दशहरा' देश और प्रदेश के साथ शहर में भी […]
December 11, 2018 बीजेपी सत्ता से बेदखल, मप्र में भी कांग्रेस की सरकार के आसार भोपाल: बीजेपी को 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में गहरा झटका लगा हूँ। छत्तीसगढ़, राजस्थान […]
September 16, 2020 पूर्व की कमलनाथ सरकार ने जनता से किया धोखा, बीजेपी सरकार 37 लाख प्रदेश वासियों को देगी राशन इन्दौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे का कहना है कि कांग्रेस के लिए […]