हादसे में नहीं हुई कोई जनहानि, वापसी में समय पर रवाना हुई ट्रेन।
अहमदाबाद : हाल ही में प्रारंभ हुई नई पीढ़ी की वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को हादसे का शिकार हो गई। मुंबई से आते वक्त अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के नजदीक वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास भैंसों का झुंड पटरी पर आ गया, जिससे ये हादसा हुआ। कुछ भैंसों की इसमें जान चली गई ।हालांकि यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। हादसे के चलते ट्रेन करीब 20 मिनट रुकी रही।
इंजन के अगले हिस्से को पहुंचा नुकसान।
पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के पीआरओ जितेंद्र कुमार जयंत ने बताया कि मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर कैपिटल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने गुरुवार को प्रातः करीब 11:15 बजे वटवा स्टेशन से मणिनगर के बीच में रेल लाइन पर भैंसों का झुंड आ गया। इसके चलते इंजन का आगे का थोड़ा सा हिस्सा डैमेज हुआ। उसे ठीक कर लिया गया है। इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वापसी में गाड़ी गांधीनगर कैपिटल स्टेशन से मुंबई सेंट्रल के लिए समय पर रवाना हुई।
बता दें कि वंदे भारत सर्वसुविधायुक्त हाई स्पीड ट्रेन है। गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई जा रही इस ट्रेन को हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी।
Related Posts
February 8, 2017 मौसम: 6 दिन बाद MP में फिर पडऩे वाली है कड़ाके की ठंड, जानें क्यों.. भोपाल। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के दौर के साथ हवाओं का रुख उत्तरी होने से मध्यप्रदेश […]
April 24, 2021 ऑक्सीजन टैंकरों के परिवहन के लिए अब ली जा रही वायुसेना की मदद
इंदौर : केंद्र सरकार के आदेश पर देशभर के अस्पतालों में त्वरित और निर्बाध ऑक्सीजन की […]
September 22, 2022 दिवंगत स्वजनों के साथ शहीदों के लिए भी होगा तर्पण
इंदौर : आध्यात्मिक साधना मंडल राजेंद्र नगर द्वारा सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर 25 […]
September 9, 2022 अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी धराए
इंदौर : "ऑपरेशन प्रहार" के तहत् क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में, अवैध मादक पदार्थ […]
July 12, 2022 ट्रक में लाई जा रही 37 लाख रूपए कीमत की बीयर बरामद
इंदौर : चंदनगर पुलिस ने औरंगाबाद से दिल्ली के लिए भारी मात्रा में अवैध शराब ले जा रहे […]
January 19, 2019 भय्यू महाराज को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठते थे आरोपी युवती और सेवादार इंदौर: रहस्य के आवरण में लिपटी भय्यू महाराज की खुदकुशी की घटना से पर्दा आखिर हट ही गया […]
February 6, 2024 पांच कवियों को काव्य गौरव अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा
नरेंद्र पाल जैन, सोनल जैन , एकाग्र शर्मा, मनुव्रत वाजपेयी और धीरज चौहान को मिलेगा काव्य […]