इंदौर : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत् क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में, अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले 02 तस्कर पकड़े गए। आरोपियों के कब्जे से कुल 07 किलो 500 ग्राम (गांजा) बरामद किया गया।
क्राईम ब्राँच को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक तस्कर एरोड्रम थाना क्षेत्र के गोमती नगर ईट भट्टो के पास मुंबई, महाराष्ट्र के साथी तस्कर को अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की डिलेवरी देने के के लिए मोटरसाइकिल पर खड़ा है। सूचना पर तत्काल क्राइम ब्राँच व थाना एरोड्रम की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी (1)अनिल यादव पिता रमेशचंद्र निवासी 29 लेक पैलेस, एरोड्रम इंदौर और (2). राहुल पिता आदित्य नारायण मिश्रा निवासी 06 नव शक्ति चाल, नालासोपारा ईस्ट,मुंबई महाराष्ट्र को घेराबंदी कर पकडा। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ 07 किलो 500 ग्राँम (गांजा) मिला।
दोनो आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपी राहुल ने इंदौर आकर अपने साथी अनिल से गांजा लेकर मुंबई में अधिक कीमत पर पब एवं बार में बेचना कबूला।
दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना एरोड्रम में 8/20 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
Related Posts
June 26, 2019 एडीजी से मिले बीजेपी नेता, निगम परिषद में हंगामें के आरोपियों पर की जल्द कार्रवाई की मांग इंदौर: बीती 13 जून को निगम परिषद बजट सम्मेलन में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने […]
June 14, 2021 10 सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सों ने किया थाली बजाओ प्रदर्शन
इंदौर : नर्सेस एसोसिएशन मप्र के आह्वान पर 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन […]
April 16, 2020 पीड़ित मानवता की सेवा में न्यायाधीशगण भी दे रहें हैं योगदान इंदौर : कोरोना के प्रकोप के चलते गरीब और रोज कमाकर खाने वाले लोगों के सामने पेट भरने की […]
March 31, 2024 इंक बनानेवाली फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का माल जला
इंदौर : रंगपंचमी पर शनिवार शाम पोलोग्राउंड स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से […]
October 2, 2019 गांधीजी के दर्शन और विचारों को समर्पित सुहानी शाम इंदौर : संस्था सेवा सुरभि में कुछ अलग करने का जज्बा शुरू से रहा है।संगीत गुरुकुल के […]
April 21, 2025 दीपावली तक 17.5 किमी मार्ग पर दौड़ने लगेगी मेट्रो
5.9 किमी हिस्से में जल्द शुरू होगा कमर्शियल रन।
मीडिया से चर्चा में बोले मंत्री […]
May 20, 2019 देश- प्रदेश में बम्पर वोटिंग, किसको होगा लाभ…? इंदौर: रविवार को सातवे और अंतिम चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का दौर […]