शहर काजी सहित अन्य धर्मों के संत महात्माओं ने उपस्थित रहकर दिया एकता व भाईचारे का संदेश।
इंदौर : रमज़ान के पवित्र माह में तरावीह की विशेष नमाज़ में बगैर देखे पूरी क़ुरआन सुनाने वाले हाफिजों,मस्जिद के पेश इमामों और अज़ान देने वाले मोअज्जिमों को सर्वधर्म संघ द्वारा नज़राना देकर दस्तारबंदी की गयी। सम्मानित होने वालों में हाफ़िज़ मो नदीम फात्मा मस्जिद, हाफ़िज़ फ़ज़ल अहमद राज़्वी हरसिद्धि मस्जिद, हाफ़िज़ ज़मीर साहब जेल रोड मस्जिद, हाफ़िज़ हसन साहब कबूतरखना मस्जिद शामिल थे। प्रिंस यशवंत रोड़ स्थित सर्वधर्म संघ के कार्यालय पर आयोजित इस सम्मान समारोह में शहर क़ाज़ी डॉक्टर इशरत अली, स्वामी अरुण आनंद महाराज, गुरुदेव स्वामी वर्धानन्द गिरी महाराज, और सरधर्म संघ के अध्यक्ष मंज़ूर बेग के हाथों मस्जिद के इमाम को तोहफे और नगद नज़राना पेश कर इस्तक़बाल किया गया।
इस अवसर पर शहर काजी डॉक्टर इशरत अली ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम एकता से ही मुल्क की खूबसूरती है। उन्हीने कहा इस तरह के आयोजन से समाज में भाईचारा बढ़ेगा।
कार्यक्रम के आयोजक मंज़ूर बेग ने बताया कि इस मौके पर देश की खुशहाली,सलामती, अमन व भाईचारे के लिए ख़ास दुआ मांगी गईं।
इस मौके पर सर्वधर्म संघ के उपाध्यक्ष, रियाज़ खान, मुकेश बजाज, याक़ूब खान, पत्रकार सरफराज खान, ज़ाकिर खान, ज़फ़र खान, फेज़ान बैग, समीर बेग, युनुस खान, राजेश चौहान, प्रीतेश जैन, सतीश शर्मा,अकबर क़ाज़ी आदि मौजूद रहे।
Related Posts
March 3, 2022 दिव्यांग टीमों के बीच खेला गया रोमांचक क्रिकेट मैच, इंदौर लायंस व्हीलचेयर टीम विजयी हुई
इंदौर*: विधानसभा -3 में क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा आयोजित विधायक क्रिकेट […]
February 4, 2022 केन- बेतवा परियोजना के भूमिपजन के लिए सीएम शिवराज ने पीएम मोदी को दिया न्योता
इंदौर : मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर […]
October 2, 2021 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जनसहयोग से उमरीखेड़ा की पहाड़ी पर रोपे 4100 पौधे
इंदौर : 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के तहत सेवा ही […]
February 5, 2019 सीबीआई के सामने पेश हों राजीव कुमार, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। […]
May 14, 2021 ब्लैक फंगस के इलाज के लिए अस्पतालों में हो अलग यूनिट, प्रभारी मंत्री सिलावट ने दिए निर्देश
इंदौर : वर्तमान में कोरोना के साथ-साथ कुछ मरीज़ों में ब्लैक फंगस बीमारी की शिकायत […]
December 26, 2024 27 दिसंबर को इंदौर – जोधपुर ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी
इंदौर : पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के बगड़ी नगर एवं सोजत रोड रेलवे स्टेशनों के मध्य […]
May 13, 2025 दर्शक थिएटर तक न आए तो नाटक दर्शकों के बीच ले जाएं : सोमण
इंदौर : जाने-माने अभिनेता, लेखक,निर्देशक योगेश सोमण का कहना है कि बदलते दौर में नाटक को […]