एमजीएम मेडिकल कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन और आइएमए के सहयोग से मप्र सरकार के आनंद मंत्रालय द्वारा जीवन आनंद क्या है..? विषय पर कार्यक्रम का आयोजन रविवार 8 मई को किया जा रहा है। ढक्कन वाला कुआ के समीप स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ऑडिटोरियम में सुबह 9 से 1 बजे तक होनेवाले इस कार्यक्रम में डॉ. समीरा नईम और उनकी टीम हैप्पीनेस के बारे में अपनी बात रखेगी। वे भागदौड़ भरी जिंदगी में जीवन कैसे खुशियों के साथ जिया जाए, इसपर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। एमजीएम एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शेखर राव, आईएमए के अध्यक्ष डॉ.सुमित शुक्ला, सचिव डॉ. मनीष माहेश्वरी और डॉ. विनीता कोठारी ने यह जानकारी दी।