प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत शिकायत सही पाई गई।
इंदौर : शहर के होलकर विज्ञान महाविद्यालय में बीते दिनों छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा कॉलेज की प्राचार्य व प्राध्यापकों को बंधक बनाने की घटना के संबंध में कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा कराई गई जांच की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। यह जांच अपर कलेक्टर राजेंद्र सिंह रघुवंशी द्वारा की गई थी। जांच में पाया गया कि प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत शिकायत सत्य हैं।
जांच रिपोर्ट में बताया गया कि छात्रों द्वारा बिना प्राचार्य की अनुमति के महाविद्यालय परिसर में होली उत्सव मनाने के पोस्टर दिनांक 23 फरवरी 2025 को लगाये थे, जिसे प्राचार्य के निर्देश पर हटवाया गया था, जिसके विरोध में छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया गया। आलेख द्विवेदी, पीयूष, सचिन राजपूत एवं सना द्वारा छात्र-छात्राओं के आन्दोलन का नेतृत्व किया जा रहा था। आन्दोलनकारी छात्रों द्वारा ही यशवन्त हॉल के दरवाजे की चिटकनी लगाकर दरवाजा बन्द करने एवं हॉल में विद्युत सप्लाय बाधित करने का कार्य किया गया था। छात्रों का उक्त कृत्य निश्चित रुप से अनुशासनहीनता हैं। इसको देखते हुए नेतृत्वकर्ता आलेख द्विवेदी, पीयूष, सचिन राजपूत एवं सना के विरुद्ध महाविद्यालय की अनुशासन समिति से कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने की अनुशंसा की गई हैं।
Related Posts
June 30, 2025 विभिन्न शैलियों की कलाकृतियों की टीआई मॉल में सजी नुमाइश
8 से 75 साल के 100 कलाकारों की 125 कलाकृतियां की गई प्रदर्शित।
इंदौर : संस्था […]
June 21, 2025 पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
रतलाम : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर 11वॉं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “योग फॉर वन अर्थ, वन […]
June 9, 2022 जल स्त्रोतों को नहीं बचाया तो भावी पीढ़ी बूंद – बूंद को तरसेगी – अण्णा महाराज
इंदौर : श्री दत्त माऊली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान पलसीकर कॉलोनी में गुरुवार को गंगा […]
June 24, 2021 युवक- युवती को अर्द्धनग्न अवस्था में थाने लाए जाने के मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त, एसपी रीवा से तलब की रिपोर्ट
भोपाल : रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार की रात खडी बस में आपत्तिजनक […]
June 30, 2023 पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना को रिन्यू नहीं किए जाने पर सीएम ने जताई नाराजगी
मंत्रि-परिषद ने योजना के निरंतर संचालन की दी स्वीकृति।
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज […]
July 1, 2021 गुलशन कुमार हत्याकांड में मुख्य आरोपी की उम्रकैद की सजा बरकरार, सेशन से बरी हुए आरोपी को भी आजीवन कारावास
मुम्बई : गुलशन कुमार हत्या के मामले से जुड़ी याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला सुना […]
August 16, 2023 मेरी माटी मेरा अभियान के तहत महापौर ने अमृत वाटिका में किया पौधारोपण
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलजी की पुण्यतिथि पर किया नमन।
सुदामा नगर स्थित बाल गोपाल […]