इंदौर : इंदौर में फंसे अन्य जिलों और राज्यों के श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मप्र सरकार रेलवे के सहयोग से श्रमिक स्पेशल ट्रेन चला रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को इंदौर स्टेशन से वर्द्धमान (पश्चिम बंगाल) के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना की गई। इंदौर से इस ट्रेन में 1250 श्रमिक रवाना हुए हैं। भोपाल से 350 श्रमिक लेकर यह ट्रेन दुर्गापुर,आसनसोल होते हुए वर्द्धमान (पश्चिम बंगाल) पहुंचेगी।
भोजन, पानी का किया गया इंतजाम।
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए यात्रियों को पहले राधास्वामी सत्संग स्थित शिविर में एकत्रित किया गया। वहां से उन्हें टिकट देकर बसों के जरिये स्टेशन पर ले जाया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए उन्हें ट्रेन में बिठाया गया। सभी यात्रियों को सीटें अलॉट की गई थी। यात्रा के दौरान उनके चाय- नाश्ते और भोजन, पानी का भी पूरा प्रबन्ध किया गया।यात्रियों ने उन्हें उनके घरों तक भिजवाने के लिए समुचित इंतजाम करने पर मप्र सरकार और सीएम शिवराज सिंह का शुक्रिया अदा किया।
आपको बता दें कि इससे पूर्व भी इंदौर स्टेशन से रीवा सतना और कटनी के लिए 2 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है जिनके जरिए करीब 3000 श्रमिक अपने घर पहुंच चुके हैं।
Related Posts
July 2, 2020 इंदौर में 5 फीसदी से ऊपर पहुंची कोरोना से मृत्यु दर…! इंदौर : कोरोना का संक्रमण इंदौर में कम हो रहा है पर मृत्यु दर बढ़ रही है। ऐसा कोई दिन […]
June 1, 2020 मोघे की नाराजगी का असर, 70 दिन बाद इंदौर में शुरू हुई आर्थिक गतिविधियां..! इंदौर : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किए गए लाक़ डाउन 4 की अवधि समाप्त […]
August 12, 2020 पिता की संपत्ति में बेटियों को भी मिलेगा बराबरी का अधिकार नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने बेटियों के हक में बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि पैतृक […]
October 3, 2022 स्वच्छता की तर्ज पर इंदौर को वायु प्रदूषण और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर भी बनाएंगे – महापौर
महापौर, आयुक्त एवं निगम अधिकारी दिल्ली से स्वच्छता का अवार्ड लेकर लौटे […]
November 10, 2021 15 नवम्बर से प्रारंभ होगा उज्जैन- फतेहाबाद रेलवे ट्रेक, वैकल्पिक मार्ग मिलने के साथ होगी समय की बचत
इंदौर : उज्जैन-फतेहाबाद ट्रेन रूट यात्रियों के लिए जल्द शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री […]
April 29, 2021 पीथमपुर के मित्तल स्टील के दूसरे ऑक्सीजन प्लांट में भी शुरू हुआ उत्पादन, अब भरे जा सकेंगे ज्यादा सिलेंडर
इंदौर : आक्सीजन की कमी से जूझने वाले ज़िलों को अब त्वरित गति से और अधिक संख्या में […]
October 3, 2021 चंदन नगर थाना क्षेत्र में सुपारी सेंटर पर छापा, लाखों रुपए कीमत की अमानक सुपारी व चुना किए गए जब्त
इंदौर : हरतरह के माफिया के खिलाफ पुलिस, जिला प्रशासन और खाद्य व औषधि विभाग की कार्रवाई […]