नवलखा और तीन इमली के बस स्टैण्ड होंगे शिफ्ट।
कलेक्टर आशीष सिंह ने नये बस स्टैण्ड का निरीक्षण कर सभी जरूरी सुविधाएं जुटाने के दिए निर्देश।
इंदौर : इंदौर के नायता मुण्डला में नवनिर्मित सुविधाजनक बस स्टैण्ड 16 फरवरी से प्रारंभ कर दिया जाएगा।इस बस स्टैण्ड पर नवलखा और तीन इमली के बस स्टैण्ड शिफ्ट होंगे।
कलेक्टर आशीष सिंह ने बुधवार को इस नए बस स्टैण्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बस स्टैण्ड शुरू करने के पूर्व सभी जरूरी सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर आशीष सिंह के निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा, डीसीपी ट्रॉफिक मनीष अग्रवाल, अधीक्षण यंत्री नगर निगम डी.आर. लोधी और महेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
पहुंच मार्ग सुधारने व संकेतक लगाने के दिए निर्देश।
कलेक्टर आशीष सिंह ने बस स्टैण्ड तक के पहुंच मार्ग को सुधारने, बस स्टैण्ड पर संकेतक और अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा कि वे संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर सभी मूलभूत सुविधाएं भी बस स्टैण्ड पर सुनिश्चित कर लें। उन्होंने नये बस स्टैण्ड तक सिटी बस, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा संचालित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नये बस स्टैण्ड संचालित करने के संबंध में बस संचालकों से चर्चा कर ली गई है।
Related Posts
February 12, 2023 साइबर अपराध और उससे निपटने के उपायों पर प्रो. रावल ने डाला प्रकाश
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में किया गया कार्यक्रम का आयोजन।
इंदौर : विश्वविद्यालय […]
May 19, 2021 सनावद, मुंडी पहुंचे मोघे- मूलचंदानी, सरकारी अस्पताल को ऑक्सीजन मशीन की भेंट
इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे बड़वाह […]
May 26, 2017 नए परिवहन आयुक्त बन सकते है मधुकुमार बाबू सब कुछ ठीकठाक रहा तो प्रदेश के अगले टी सी (परिवहन आयुक्त) उज्जैन ए डी जी मधुकुमार बाबू […]
November 6, 2023 एसजेएमसी के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित
सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो।
इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ […]
May 5, 2024 किराना व्यापारी पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी सात – सात वर्ष के कारावास से दंडित
इंदौर : किराना व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपीगण को अदालत ने 7-7 वर्ष के […]
May 4, 2020 संक्रमण काल में दांतों की सुरक्षा और देखभाल बेहद जरूरी- डॉ.चेतना शर्मा इंदौर : गर्मी का मौसम और कोरोना संक्रमण के चलते किए गए लॉक डाउन के दौरान शरीर के साथ […]
March 30, 2025 भारतीय ज्ञान परंपरा से नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए कारगर प्रयासों की जरूरत : मुकेश तिवारी
इंदौर : नई पीढ़ी को भारतीय ज्ञान परंपरा, सभ्यता और संस्कृति से जोड़े रखने के लिए शिक्षा […]