नई दिल्ली : केंद्रीय राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 16 और 17 सितंबर को इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगें। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शहर में होंगे। इस दौरान इंदौर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातें मिल सकती है।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गड़करी और मुख्यमंत्री चौहान की उपस्थिति में इंदौर के फर्नीचर क्लस्टर का लोकार्पण हो सकता है। साथ ही, मल्टी लेवल लॉजिस्टिक्स हब का भी एमओयू सम्भव है। इसके अलावा इंदौर और आसपास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती है।
एक्सप्रेस वे का करेंगे निरीक्षण।
केंद्रीय मंत्री गडकरी हेलीकॉप्टर से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करेंगे और 16 सितंबर की शाम इंदौर पहुंचेंगे। इसी दिन वे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे।
इंदौर के लिए नितिन गडकरी का दौरा बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि सांसद शंकर लालवानी पिछले कुछ समय से लगातार केंद्रीय मंत्री से मिलते रहे हैं और लॉजिस्टिक्स हब, भंवरकुआं-तेजाजी नगर सड़क, इंदौर-बैतूल-नागपुर, इंदौर से उज्जैन होकर झालावाड़, जयपुर आदि प्रोजेक्ट पर गति आई है।
Related Posts
November 5, 2021 निगम के विशेष सफाई अभियान का कमाल, रात को कचरे से पटी सड़कें सुबह हुई साफ
इंदौर : दीपोत्सव के बाद शहर के विभिन्न स्थानों पटाखे छोड़ने से भारी मात्रा में कचरा हो […]
September 7, 2020 पड़ौस में रहने वाले बालक ने ही की थी बालिका की हत्या, वीडियो गेम में हारने से था क्रोधित…! इंदौर : लसूड़िया थाना क्षेत्र में हुए 9 वर्षीय बालिका के अंधे कत्ल का पुलिस ने दो घंटे […]
April 11, 2024 डॉ. विनिता कोठारी CAHO की राष्ट्रीय सचिव नियुक्त
स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय गैर लाभकारी संगठन है CAHO
इंदौर : शहर की प्रसिद्ध […]
June 2, 2024 देशभक्ति का जज्बा जगाने में सबसे आगे रहते थे स्व. बलविंदर सिंह
इंदौर : पेशे से ट्रांसपोर्ट व्यवसायी बलविंदर सिंह छाबड़ा फौज में जाना चाहते थे। किसी […]
October 19, 2021 उम्र के बंधन में न बांधे खुशियों को…
(लघुकथा) गौरी बालकनी में बैठे-बैठे अपने अतीत की यादों में खोई हुई थी। कैसे बाल्यकाल से […]
July 4, 2024 वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में ब्रह्मोत्सव के तहत निकली छोटी रथयात्रा
नागोरिया मठ के आराध्य वानमामलै श्री जीयर स्वामीजी का श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में […]
April 5, 2022 अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 51 ग्राम एमडी ड्रग बरामद
इंदौर : "ऑपरेशन प्रहार" के तहत इंदौर पुलिस की कार्रवाई निरन्तर जारी है। इसी के तहत अवैध […]