इंदौर : वर्ष 2024-25 की आबकारी नीति के परिप्रेक्ष्य में संभागीय उपायुक्त आबकारी मुकेश कुमार नेमा की अध्यक्षता और सहायक आबकारी आयुक्त इंदौर मनीष खरे, अभिषेक तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी खंडवा, विकास मंडलोई, बुरहानपुर, वीरेंद्र कुमार धाकड़, झाबुआ, बसंती भूरिया, बड़वानी, आर सी बारोड की उपस्थिति में संभाग के समस्त मदिरा दुकानों के लाइसेंसियों की बैठक/कार्यशाला का आयोजन इंदौर में किया गया ।
इसमे आबकारी नीति वर्ष 2024-25 के मुख्य आकर्षक बिंदुओं, डयूटी की दरों, एमएसपी/एमआरपी,नवीनीकरण की प्रक्रिया, लॉटरी की प्रक्रिया आदि के संबंध में जानकारी दी गयी। लाइसेंसियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी बैठक में किया गया ।
बैठक में मौजूद समस्त लाइसेंसियों द्वारा वर्तमान में संचालित मदिरा दुकानों का नवीनीकरण, वर्ष 2023-24 के प्रचलित मूल्य में 15 प्रतिशत वृद्धि पर करवाने हेतु सहमति व्यक्त की गई। इसमे संभाग के जिलों यथा इंदौर, धार, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, बुरहानपुर जिले के अतिरिक्त संभाग की सीमा से लगे अन्य जिले के मदिरा दुकानों के लाइसेंसी उपस्थित थे ।
Related Posts
November 21, 2023 एमवायएच की ओपीडी का संभागायुक्त ने किया निरीक्षण
इंदौर : संभागायुक्त मालसिंह सोमवार सुबह एम वाय हॉस्पिटल पहुँचे। उन्होंने हॉस्पिटल में […]
April 17, 2021 दमोह में कांग्रेस प्रत्याशी ने की गुडगर्दी, लगाए झूठे आरोप- शर्मा
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी लगातार यह बात कहती रही है कि दमोह में कांग्रेस के प्रत्याशी […]
August 3, 2019 पाप से निवृत्ति मोक्ष दिलाती है- आचार्यश्री इंदौर: मनुष्य जन्म हमारे पिछले जन्म के पुण्य कर्मों की लाटरी से मिला है। मनुष्य जन्म […]
October 4, 2024 एमटीए ने मनाया मेडिकल टीचर्स डे
स्व. डॉ. बीडी चौरसिया को अर्पित किए श्रद्धासुमन।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शुरू किया […]
May 9, 2023 लोक कला और संस्कृति के अनुष्ठान मालवा उत्सव का शुभारंभ
पनिहारी, मटकी ,हुडो रास ,भील भगोरिया, अर्वाचीन गरबा रास, एवं डांगी नृत्य पेश किए […]
September 27, 2021 नकली व जहरीली शराब कांड से चर्चा में आए सपना बार पर चला बुलडोजर
इंदौर : माफिया विरोधी अभियान के तहत पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम मिलकर माफिया के अवैध […]
August 16, 2026 दिव्यांगजनों ने व्हीलचेयर पर निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
संस्था सार्थक के आयोजन में राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश।
इंदौर : स्वतंत्रता दिवस के […]