इंदौर : कोरोना संक्रमण ने शनिवार को पौने पांच सौ का आंकड़ा पार कर लिया। ग्रोथ रेट भी बढ़कर 22 फीसदी के ऊपर पहुंच गया। उधर मौतों का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। ये आंकड़े बताते हैं कि हालात भयावह होते जा रहे हैं। अपने आपको बचाना है तो सेल्फ लॉकडाउन ही विकल्प रह गया है।
478 नए संक्रमित मिले।
शनिवार को लिए गए सैम्पलों के अनुपात में टेस्ट किए सैम्पलों को तादाद कम रही। 2731 सैम्पल जांच हेतु लिए गए थे पर जांच 2176 सैम्पल्स की ही हो पाई। इनमें से 1674 निगेटिव पाए गए, जबकि 478 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनका औसत 22 फीसदी से भी ज्यादा रहा जो बढ़ते खतरे की बानगी दे रहा है।
आज दिनांक तक की बात करें तो 290596 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमें से 22607 पॉजिटिव पाए गए हैं।
7 और मरीजों ने तोड़ा दम।
शनिवार को 7 और मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इन्हें मिलाकर अब तक 545 मरीज कोरोना का निवाला बन गए हैं।
141 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जीती जंग।
शनिवार को 141 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली और कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 17932 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में कामयाब रहे हैं। 4130 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
August 19, 2022 बीजेपी आज जिस मुकाम पर है, उसके पीछे कुशभाऊ जैसे समर्पित लोगों का परिश्रम है – विजयवर्गीय
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पितृ पुरूष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर […]
February 11, 2023 प्रेमचंद गुड्डू और उनकी पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
भोपाल : स्थानीय कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू और उनकी पत्नी आशा […]
September 19, 2022 मानसिक समस्याओं के निदान में सहायक है योग विद्या – पुलिस आयुक्त मिश्र
नगर निगम द्वारा सभी वार्डो में शुरू किए जा रहे योग केंद्रों में सहयोग करें डॉ. निशा […]
October 17, 2020 डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को भी मान्यता देने पर विचार कर रही केंद्र सरकार
नई दिल्ली : भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि […]
December 16, 2021 मंत्री सिलावट ने पुलिस आयुक्त और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को दी शुभकामनाएं
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने बुधवार को रेसीडेंसी कोठी में इंदौर के पुलिस […]
October 2, 2021 14 वर्ष से गुमशुदा व्यक्ति को चंदन नगर पुलिस ने ढूंढ निकाला, किया परिजनों के सुपुर्द
इंदौर : 14 वर्ष से गुमशुदा व्यक्ति को चंदन नगर पुलिस ने ढूंढ निकाला। जगदीश प्रजापत […]
January 18, 2019 दिल्ली साप्ताहिक ट्रेन को ताई ने दिखाई हरी झंडी, जल्द चलेगी बीकानेर व गांधीधाम एक्सप्रेस इंदौर: ट्रेनों के परिचालन के लिहाज से अब इंदौर काफी बेहतर स्थिति में आ गया है। शुक्रवार […]