मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2025 के सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार सीजन की शुरुआत 23 मार्च से होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने यह जानकारी दी। बता दें, BCCI की विशेष आम बैठक (AGM) में ही IPL के अगले सीजन पर फैसला लिया गया। सीजन का पहला मैच किन टीमों के बीच खेला जाएगा, फिलहाल यह तय नहीं है। राजीव शुक्ला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मीटिंग में एक ही बड़ा मुद्दा था, वो कोषाध्यक्ष और सचिव का चयन था। उन्होंने बताया कि IPL कमिश्नर की नियुक्ति भी एक साल के लिए कर दी गई है। उन्होंने बताया कि महिला प्रीमियर लीग ( WIPL) के वेन्यू भी तय हो गए हैं, जिसका ऐलान जल्द होगा। राजीव शुक्ला ने बताया कि 18 या 19 जनवरी को सेलेक्शन कमेटी की मीटिंग होगी। यानी इसके बाद ही भारतीय टीम का ऐलान होगा।
Related Posts
November 5, 2024 वार्ड 82 में करोड़ों के विकास कार्यों का महापौर ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण
महापौर ने किया सुदामा नगर सेक्टर डी स्थित राम मंदिर उद्यान सौंदर्यीकरण का […]
March 10, 2024 लोक अदालत में 12 सौ से अधिक लंबित ई – नोटिस का निराकरण
इंदौर : जिला न्यायालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत में 1266 लम्बित ई-नोटिसों का निराकरण […]
January 17, 2020 शनिवार को होगा ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’अभियान का शुभारंभ इंदौर : संस्था सेवा सुरभि द्वारा प्रवर्तित 'झंडा ऊंचा रहे हमारा' अभियान शनिवार 18 जनवरी […]
March 17, 2020 कोरोना ने यात्रियों की आवाजाही पर डाला असर, कई ट्रेनें की गई निरस्त इंदौर : कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लोग यात्रा करने से बच रहे हैं। यात्रियों की […]
June 1, 2021 मेरा सौभाग्य है कि देवी अहिल्याबाई की धरती पर जन्म लिया- लता मंगेशकर
इंदौर : सुर साम्राज्ञी भारतरत्न लता मंगेशकर ने देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर उन्हें […]
August 29, 2022 व्यावसायिक वाहनों के पीयूसी सर्टिफिकेट की चेकिंग के लिए दल गठित
सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण यथा संतुष्टिपूर्वक किया जाए […]
March 8, 2024 लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र के लिए एक करोड़ लोगों से सुझाव एकत्रित करेगी बीजेपी
मोदी की गारंटी, गारंटी पूरी होने की गारंटी है : रणदिवे ।
विकसित भारत, मोदी की […]