प्रदेश की खेल व युवा कल्याण मंत्री ने किया स्पर्धा का शुभारंभ।
दुनियाभर से 60 से ज्यादा खिलाड़ी कर रहे शिरकत।
8 नवंबर से प्रारंभ होंगे मुख्य दौर के मुकाबले।
इंदौर : प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने सोमवार को इंदौर में मध्यप्रदेश टेनिस संघ के तत्वावधान में आयोजित आईटीएफ पुरुष 25 हजार डॉलर की इनामी आईटीएफ वर्ल्ड टूर टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मंत्री श्रीमती सिंधिया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा भी की। इस अवसर पर टेनिस महासंघ के महासचिव अनिल धूपर भी मौजूद थे।
आयोजकों ने बताया कि 8 नवंबर से मुख्य दौर के मुकाबले प्रारंभ होंगे। 7 नवंबर तक क्वालीफाइंग दौर के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में पुरुष एकल व युगल मुकाबले खेले जा रहे हैं। भारत के अलावा अमेरिका, इजराइल, यूक्रेन, चेक गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, सर्बिया, जापान, ब्राजील, द. कोरिया, इटली, मलेशिया के 60 से ज्यादा प्रतिभागी स्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं।
25 हजार डॉलर की है इनामी राशि।
टूर्नामेंट के डायरेक्टर अर्जुन धूपर ने बताया कि 25 हजार डॉलर इनामी राशि वाली यह प्रतियोगिता इंदौर में पहली बार होने जा रही है।
Related Posts
August 3, 2022 रतलाम से इंदौर पहुंची आरपीएफ की वीडियो वॉल और बाइक रैली, देशभक्ति का जगाया अलख
इंदौर : भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया […]
October 14, 2021 दशहरा मैदान में 111 फ़ीट ऊंचे रावण का होगा दहन, तैयारियां हुई पूरी
इंदौर : दशहरा महोत्सव समिति के संयोजन में दशहरा मैदान पर 111 फिट ऊँचा रावण, दहन के लिए […]
April 3, 2025 एमआर – 12 पर 06 लेन ही बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज
इंदौर : संभागायुक्त कार्यालय में आईडीए की योजना टीपीएस 08 स्थित मुख्य मार्ग एम.आर. 12 […]
June 12, 2021 शनिवार से अनलॉक होगा इंदौर, सुबह 6 से शाम 6 बजे तक संचालित हो सकेंगी गतिविधियां
इंदौर : सूत्रों की मानें तो वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे की भोपाल में सीएम शिवराज से […]
April 4, 2025 निगम परिषद के बजट सम्मेलन के दौरान कुर्की की कार्रवाई से मचा हड़कंप
कोर्ट का कुर्की वारंट लेकर पहुंची टीम ने अधिकारियों की गाड़ियां और दफ्तर का सामान किया […]
April 23, 2020 300 बेड के साथ एमटीएच अस्पताल भी कोरोना के इलाज के लिए सज्जित इंदौर : कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ विभाग लगातार चिकित्सा […]
November 11, 2019 बीजेपी के मंडल स्तरीय चुनाव अब 15-16 नवम्बर को इंदौर : बीजेपी के मंडल स्तरीय चुनाव अब 15 व 16 नवम्बर को होंगे। नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण […]