सप्ताह में प्रति शनिवार व रविवार को चलेगी।
यात्री देख सकेंगे कुदरत के मनभावन नज़ारे।
इंदौर : पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की माँग को ध्यान में रखते हुए पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 26 जुलाई, 2025 से प्रारंभ की जा रही है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को चलेगी।
रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि ट्रेन संख्या 52965 पातालपानी – कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 11.05 बजे पातालपानी से चलकर 13.05 बजे कालाकुंड पहुँचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 52966 कालाकुंड – पातालपानी हेरिटेज ट्रेन कालाकुंड से 15.34 बजे चलकर 16.30 बजे पातालपानी पहुँचेगी। इस ट्रेन में दो एसी चेयरकार C1 व C2 एवं तीन नॉन एसी चेयर कार D1 , D2 व D3 रहेंगे।
इस हेरिटेज ट्रेन में आने-जाने के लिए अलग-अलग टिकट लेना होगा। इस ट्रेन के एक दिशा के लिए एसी चेयर कार का किराया रु 265/- एवं नॉन एसी चेयर कार का किराया रू 20/- प्रति टिकट प्रति व्यक्ति रहेगा। इस ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्री कुदरत के खूबसूरत नजारों ( हरियाली से आच्छादित पहाड़, कलकल बहती नदी और पातालपानी का झरना आदि) का आनंद ले सकेंगे।
ट्रेन संख्या 52965/52966 पातालपानी- कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन की बुकिंग 24 जुलाई, 2025 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।
Related Posts
June 19, 2019 बिजली कटौती के विरोध में राहुल, कमलनाथ को भेजी लालटेन इंदौर: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बिजली कटौती के विरोध में इंदौर के जी.पी.ओ.पोस्ट आफिस […]
October 22, 2019 परमात्मा के साथ प्रेम भाव के अलावा कुछ भी स्थायी नहीं- सन्तश्री राजिंदर सिंह इंदौर : सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष संतश्री राजिंदर सिंह ने मंगलवार को अपने दिव्य […]
December 31, 2022 ख्यात संगीतज्ञ स्व. विवेक बंसोड को पेश की गई स्वरांजलि
इंदौर : ख्यात हार्मोनियम वादक, कीर्तनकार एवं संगीतज्ञ डॉ. विवेक बंसोड की स्मृति में […]
August 14, 2020 जनभागीदारी से चला स्वच्छता अभियान, चंद घंटों में चकाचक हुआ शहर इंदौर : गुरुवार को गोगा नवमी के चलते शहर भर के सफाई मित्र शुक्रवार 14 अगस्त को अवकाश पर […]
March 10, 2021 इंदौर में गरजे शिवराज, भूमाफियाओं को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। प्लॉट मिलने पर लोगों ने किया सीएम का अभिनंदन
भूमाफियाओं से पीड़ित प्लाट धारकों ने न्याय और हक मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान […]
October 9, 2020 25 अक्टूबर तक आउटफॉल और नदी किनारों का सौंदर्यीकरण पूर्ण करने के निर्देश
इंदौर : आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा नदी शुद्धि करण के अंतर्गत सरस्वती नदी में मिलने वाले […]
February 26, 2025 एआई और डिजिटल सुरक्षा भारत के भविष्य में निभाएंगे अहम भूमिका : नादिर गोदरेज
आईएमए के कॉन्क्लेव में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से अलंकृत किए गए नादिर […]